होम / सोशल मीडिया / Zee न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी की ये विडियो चैट हुई वायरल, कैजुअल लुक में दिखे सुधीर

Zee न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी की ये विडियो चैट हुई वायरल, कैजुअल लुक में दिखे सुधीर

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने 10 अक्टूबर को पहली बार फेसबुक अकाउंट के जरिए सीधे अपने फॉलोअर्स से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर फॉलोअर्स के साथ लाइव बातचीत की। यहां बता दें कि सुधीर चौधरी मात्र 6 महीने पहले ही फेसबु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी ने 10 अक्टूबर को पहली बार फेसबुक अकाउंट के जरिए सीधे अपने फॉलोअर्स से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर फॉलोअर्स के साथ लाइव बातचीत की। यहां बता दें कि सुधीर चौधरी मात्र 6 महीने पहले ही फेसबुक से जुड़े हैं और अब तक उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन चुके हैं।

उन्होंने इस बातचीत का समय 1 से 2 बजे का रखा था, ताकि इस लन्च टाइम में फॉलोअर्स को संवाद करने में कोई दिक्कत न हो। उनका यह प्रयोग सफल भी रहा, फेसबुक पर उनके इस विडिटो चैट को लगभग ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिले और 36 हजार लाइक्स और करीब ढाई हजार लोगों ने इसे शेयर किया, जिसके चलते उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस चैट के दौरान सुधीर चौधरी का कैजुअल रूप लोगों के सामने आया, उनकी दाढ़ी बढ़ी दिख रही थी और चेहरा मेकअपविहीन था।

जब समाचार4मीडिया ने इस बारे सुधीर चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि ये उनके लिए भी एक नए तरह का प्रयोग था, क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी लाइव विडियो चैट नहीं की थी। सुधीर बताते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का रिस्पॉन्स देखकर वे भी हैरान हैं। लोग उनके साथ कश्मीर से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक तमाम तरह की बात कर रहे थे। सुधीर कहते हैं कि मुझे लगा कि मैं जैसा हूं, वैसा ही लोगों के सामने आऊं, इसलिए मैंने कोई कृत्रिम मेकअप नहीं किया था।

इस चैट के बारे में वे बताते हैं कि ये Viewing at your own ease का एक नया कॉन्सेप्ट है, जिसके तहत दर्शक आपको किसी भी टाइम, जब उसके पास समय हो, देखता और सुनता है। मैंने लोगों से कहा कि वे मुझे अपना फैमिली मेम्बर और बड़ा भाई ही मानें। पत्रकारों को लोग फॉलो तो करते हैं पर अपने प्रति मैं इतना प्यार देखकर अभिभूत हूं और लोगों का ये व्यवहार मुझे मेरी बढ़ती जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

लाइव चैट के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं काफी दिनों से सोच रहा था कि आप लोगों (फॉलोअर्स) के साथ पैर्लर कम्युनिकेशन भी किया जाए, क्यों टीवी पर प्रोग्राम की एक लिमिट होती है और बीच-बीच में कमर्शिलय ब्रेक भी लोगों को इरिटेट करता है। कम ड्यूरेशन की वजह से ज्यादा बात भी नहीं कर पाता हूं। इसलिए यदि यह प्रयोग सफल रहा तो, आगे भी बात करता रहूंगा।'

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि उनसे कोई भी मिलना चाहे तो वो उनके ऑफिस आकर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान को लेकर बीते 69-70 सालों में बहुत दुष्प्रचार हुआ है। तरह-तरह की कहानियां बताई गईं हैं और इतना झूठ बोला गया है कि लोगों का झूठ भी अब सच लगने लगा है। इसलिए हमारी यही कोशिश थी कि कश्मीर से एक अलग तरह की कवरेज आप तक पहुंचाए। कश्मीर में जो रिपोर्टिंग हमने की है वो बिल्कुल भी आसान नहीं थी, उसमें जान का खतरा था। हमारे सहयोगी राहुल सिन्हा ने जान पर खेलकर ये रिपोर्टिंग की है और मैं चाहता था कि सभी इसे देखें।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी  है कि बहुत से लोगों न केवल इसे देखा बल्कि रिपोर्टिंग को पसंद भी किया।'

यहां देखें सुधीर चौधरी की ये लाइव चैट...    

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

2 days ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

2 days ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

2 days ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

3 days ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

1 hour ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 hour ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

39 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago