होम / सोशल मीडिया / सनातन के प्रति योगी की निष्ठा पर सवाल उठाना मूर्खता: रजत शर्मा

सनातन के प्रति योगी की निष्ठा पर सवाल उठाना मूर्खता: रजत शर्मा

गोमाता को सम्मान और निर्यात बंदी का शासनादेश जारी नहीं हुआ, तो 10-11 मार्च को लखनऊ में संतों का बड़ा समागम होगा। उस दिन वे मुख्यमंत्री को 'नकली हिंदू' घोषित करने को बाध्य होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी के विद्या मठ में प्रेस वार्ता के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देने की चुनौती दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गोमाता को 'राज्यमाता' का दर्जा देने और मांस निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने भी अपनी राय दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धर्म की आड़ लेकर राजनीति में तो उतर आए, लेकिन वे इसमें कच्चे खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरना उनकी बड़ी गलती है, क्योंकि सनातन और गौमाता के प्रति योगी की निष्ठा पर सवाल उठाना मूर्खता होगी और देश-दुनिया में योगी आदित्यनाथ की पहचान सनातन के रक्षक के रूप में है।

अविमुक्तेश्वरानंद इससे पहले भी ऐसी गलतियाँ कर चुके हैं, जब उन्होंने पिछले साल राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बाहर करने की बात कही थी और पुजारियों से उन्हें मंदिरों में रोकने को कहा था। इससे पहले समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जब काशी में उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, तब उन्होंने अखिलेश यादव को सनातन का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था।

वे खुद को शंकराचार्य बताते हैं, लेकिन उनका व्यवहार एक छोटे स्तर के सियासी नेता जैसा लगता है। अगर वे अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे और बिना सोचे-समझे बयान देते रहेंगे, तो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान होगा और लोग कहेंगे कि ‘कौआ चला हंस की चाल’।

आपको बता दें, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चेतावनी दी है कि यदि 40 दिनों के भीतर गोमाता को सम्मान और निर्यात बंदी का शासनादेश जारी नहीं हुआ, तो 10-11 मार्च को लखनऊ में संतों का बड़ा समागम होगा। उस दिन वे मुख्यमंत्री को 'नकली हिंदू' घोषित करने को बाध्य होंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुधीर चौधरी का शो 'डिकोड' ट्रेंड में, जताया दर्शकों का आभार

DD News के प्राइम टाइम शो ‘Decode’ को यूट्यूब पर 53 हजार से ज्यादा लाइव व्यूज मिले। सुधीर चौधरी ने दर्शकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों को शोर नहीं, भरोसेमंद जानकारी और विश्लेषण पसंद आता है।

8 hours ago

ईरान अब अंतिम सीमा तक युद्ध लड़ने को तैयार: अवधेश कुमार

ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से में कई धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके सादाबाद पैलेस परिसर के पास हुए हैं। विस्फोट पूर्व शाही महल के काफी करीब हुए।

8 hours ago

LPG संकट के पीछे कालाबाजारी और अफवाहें: रजत शर्मा

कई जगह लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। असल में हर कोई इस स्थिति का मौका उठाने की कोशिश कर रहा है, जिससे संकट और गहरा दिखाई देने लगा है।

8 hours ago

ईरान इतनी जल्दी युद्ध से पीछे हटने के मूड में नहीं: बरखा दत्त

पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।

5 days ago

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

8 hours ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

4 hours ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

7 hours ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

9 hours ago