होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी का शो 'डिकोड' ट्रेंड में, जताया दर्शकों का आभार

सुधीर चौधरी का शो 'डिकोड' ट्रेंड में, जताया दर्शकों का आभार

DD News के प्राइम टाइम शो ‘Decode’ को यूट्यूब पर 53 हजार से ज्यादा लाइव व्यूज मिले। सुधीर चौधरी ने दर्शकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों को शोर नहीं, भरोसेमंद जानकारी और विश्लेषण पसंद आता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

डीडी न्यूज़ के प्राइम टाइम शो ‘Decode’ को यूट्यूब पर बड़ी संख्या में दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड को 53 हजार से अधिक लाइव कॉन्करेंट व्यूज मिले, जिसके बाद यह शो रात 9 से 10 बजे के स्लॉट में प्रमुख डिजिटल दर्शक संख्या वाले कार्यक्रमों में शामिल हो गया। शो के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए दर्शकों का आभार जताया।

उन्होंने लिखा कि यह केवल एक यूट्यूब फीड के साथ हासिल हुआ है, जबकि कई अन्य चैनल व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कई फीड का इस्तेमाल करते हैं। सुधीर चौधरी ने अपने पोस्ट में कहा कि जब उन्होंने डीडी न्यूज़ पर ‘Decode’ शो शुरू किया था, तब कई लोगों को हैरानी हुई थी।

लेकिन अब यह साबित हो रहा है कि दर्शक शोर-शराबे से ज्यादा भरोसेमंद जानकारी और संतुलित विश्लेषण को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों का भरोसा ही उनकी असली टीआरपी है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी कई दर्शकों ने शो की तारीफ करते हुए कहा कि ‘Decode’ में बिना शोर के शांत और तथ्य आधारित विश्लेषण देखने को मिलता है।

‘Decode With Sudhir Chaudhary’ डीडी न्यूज़ का प्रमुख प्राइम टाइम कार्यक्रम है, जिसमें समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से विश्लेषण प्रस्तुत किया जाता है। शो को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईरान अब अंतिम सीमा तक युद्ध लड़ने को तैयार: अवधेश कुमार

ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से में कई धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके सादाबाद पैलेस परिसर के पास हुए हैं। विस्फोट पूर्व शाही महल के काफी करीब हुए।

4 hours ago

LPG संकट के पीछे कालाबाजारी और अफवाहें: रजत शर्मा

कई जगह लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। असल में हर कोई इस स्थिति का मौका उठाने की कोशिश कर रहा है, जिससे संकट और गहरा दिखाई देने लगा है।

4 hours ago

ईरान इतनी जल्दी युद्ध से पीछे हटने के मूड में नहीं: बरखा दत्त

पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।

5 days ago

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

1 week ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

4 hours ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

17 minutes ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

4 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

3 hours ago

इस मामले को लेकर 'डिश टीवी' पर NSE व BSE ने लगाया 9.2 लाख रुपये का जुर्माना

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को स्टॉक एक्सचेंज के नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।

4 hours ago