होम / टीवी / कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन
कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन
दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago
दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है। यह मामला उस खबर को लेकर है, जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस का तुर्की में एक ऑफिस है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस का कहना है कि यह खबर गलत और मानहानिकारक है, और इससे जुड़ा कंटेंट अभी भी ऑनलाइन मौजूद है और लगातार शेयर किया जा रहा है।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई मई में तय की है। साथ ही, आरोपियों को चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
टैग्स