होम / सोशल मीडिया / ईरान अब अंतिम सीमा तक युद्ध लड़ने को तैयार: अवधेश कुमार
ईरान अब अंतिम सीमा तक युद्ध लड़ने को तैयार: अवधेश कुमार
ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से में कई धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके सादाबाद पैलेस परिसर के पास हुए हैं। विस्फोट पूर्व शाही महल के काफी करीब हुए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 18वां दिन हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान का कहना है कि ईरान ने अमेरिका-इजराइल के साथ युद्ध शुरू नहीं किया था। ईरान को अपने ऊपर होने वाले हमले से खुद की रक्षा करने का अधिकार है। इस पुरे मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, खाड़ी की स्थिति बिगड़ रही है।
ऐसा लगता है जैसे ईरान इस्लामी क्रांति, उसकी सत्ता और देश की अखंडता को बचाने की मानसिकता से अंतिम सीमा तक युद्ध लड़ने को आगे बढ़ गया है। अपने पड़ोसी देशों पर इतने शक्तिशाली हमले इसी ओर संकेत कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि अमेरिका और इजरायल भी और ज्यादा शक्ति से उस पर हमले करेंगे। तो संकट पूरी दुनिया के लिए बढ़ रहा है।
पड़ोसी तेल उत्पादक देशों के सामने अपने उत्पादन की मात्रा घटाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। पहले इन लोगों ने तेल उत्पादन आधा किया और जहां उत्पादन हो रहा है वहां भी ईरान रोकना चाहता है। हौर्मूज में भी वह कुछ देशों के विरुद्ध मरने-मारने को तैयार है। इसका ध्यान रखते हुए हमें भी आने वाले संकट के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
युद्ध की दिशा हमारे हाथ में नहीं है। इसका परिणाम क्या होगा यह भी हमारे हाथ में नहीं है। हमारे हाथ में इतना है कि वर्तमान और भविष्य के संकट का ध्यान रखते हुए जो कुछ भी संभव है सरकार करे, देश की जनता, राजनीतिक पार्टियां एक होकर स्थिति का सामना करने की तैयारी करें तथा इसके लिए वातावरण बनायें।
आपको बता दें, ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से में कई धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके सादाबाद पैलेस परिसर के पास हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट पूर्व शाही महल के काफी करीब हुए।
खाड़ी की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसा लगता है जैसे ईरान इस्लामी क्रांति, उसकी सत्ता और देश की अखंडता को बचाने की मानसिकता से अंतिम सीमा तक युद्ध लड़ने को आगे बढ़ गया है। अपने पड़ोसी देशों पर इतने शक्तिशाली हमले इसी ओर संकेत कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि अमेरिका और इजरायल भी और ज्यादा…
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) March 16, 2026
टैग्स