होम / प्रिंट / एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम
एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम
दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।
Vikas Saxena 2 hours ago
दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं। कंपनी ने 16 मार्च 2026 को कुल 3,569 इक्विटी शेयर अलॉट किए।
ये शेयर कंपनी की Employee Stock Option Scheme (ESOS) 2011 के तहत दिए गए हैं, जिसमें कर्मचारियों को कंपनी में हिस्सेदारी का मौका मिलता है।
कंपनी ने बताया कि यह शेयर उन एम्प्लॉयीज को दिए गए हैं जिन्होंने अपनी स्टॉक ऑप्शन स्कीम का इस्तेमाल किया। इसके बाद कंपनी की बोर्ड कमेटी ने इन शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी।
इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है, जबकि कुछ शेयर अलग-अलग कीमतों (10, 15 और 30 रुपये) पर जारी किए गए हैं।
इस अलॉटमेंट के बाद कंपनी की कुल शेयर पूंजी में हल्का इजाफा हुआ है। पहले कंपनी के करीब 17.82 करोड़ शेयर थे, जो अब बढ़कर 17,82,45,926 हो गए हैं।
कुल मिलाकर, यह कदम एम्प्लॉयीज को कंपनी से जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।
टैग्स