होम / सोशल मीडिया / सियासी खींचतान आखिर किस दिशा में जा रही: भूपेंद्र चौबे

सियासी खींचतान आखिर किस दिशा में जा रही: भूपेंद्र चौबे

महाराष्ट्र में आखिर यह सब क्या हो रहा है। खबर है कि पुणे में अजित पवार के चुनावी अभियान कार्यालय, जिसे नरेश अरोड़ा संभाल रहे हैं, पर स्थानीय प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों से पहले अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार के ऑफिस पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा है। पुणे में नरेश अरोड़ा के दफ्तर पर छापा मारा गया। डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि इस दौरान सभी जरूरी जानकारी दी गई और सहयोग किया गया।

इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र में आखिर यह सब क्या हो रहा है। खबर है कि पुणे में अजित पवार के चुनावी अभियान कार्यालय, जिसे नरेश अरोड़ा संभाल रहे हैं, पर स्थानीय प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।

जिस सरकार में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं और अजित पवार दूसरे नंबर के नेता, उसमें इस तरह का खुला टकराव राज्य के लिए ठीक संकेत नहीं है। इससे पहले नगर निकाय चुनाव के लिए पवार परिवार एकजुट होता दिखा था। ऐसे में सवाल उठता है कि यह सियासी खींचतान आखिर किस दिशा में जा रही है।

आपको बता दें, पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने स्पष्ट किया कि क्राइम ब्रांच की टीम किसी बड़ी कार्रवाई या छापेमारी के इरादे से नहीं गई थी। उन्होंने कहा, हमें जो प्राथमिक जानकारी मिली थी, उसके आधार पर केवल जांच और कागजातों का सत्यापन यानी वेरिफिकेशन किया गया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीडिया का उद्देश्य जनसरोकार हो निजी स्वार्थ नहीं: आलोक श्रीवास्तव

महज़ दो दशक पहले तक अख़बार या न्यूज़ चैनल शुरू करने का विचार वही व्यक्ति करता था, जिसे पत्रकारिता, समाज, समय और साहित्य की गहरी समझ और सरोकारों की सच्ची चिंता होती थी।

2 days ago

गलत कार्रवाई करने वालों पर भी हो कार्रवाई: हर्षवर्धन त्रिपाठी

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे।

2 days ago

जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर उठे सवाल: विनोद अग्निहोत्री

अदालत से बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।

2 days ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: AI के दौर में प्रामाणिकता, नजरिया और नैतिकता पर प्रसून जोशी का जोर

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरमैन व मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में खुलकर बातचीत की।

2 days ago

न्यायिक व्यवस्था पर उठते सवाल: नीरज बधवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए पूछा है कि आखिर इन किताबों की समीक्षा कौन कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

1 hour ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

55 minutes ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

1 hour ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 hours ago