होम / सोशल मीडिया / मीडिया का उद्देश्य जनसरोकार हो निजी स्वार्थ नहीं: आलोक श्रीवास्तव

मीडिया का उद्देश्य जनसरोकार हो निजी स्वार्थ नहीं: आलोक श्रीवास्तव

महज़ दो दशक पहले तक अख़बार या न्यूज़ चैनल शुरू करने का विचार वही व्यक्ति करता था, जिसे पत्रकारिता, समाज, समय और साहित्य की गहरी समझ और सरोकारों की सच्ची चिंता होती थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

बीते समय की स्मृतियों में झाँकें तो पत्रकारिता केवल समाचारों का व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज की धड़कनों को शब्द देने का एक गंभीर दायित्व हुआ करती थी। उसमें संवेदना थी, सरोकार थे और सत्य के प्रति अडिग निष्ठा थी। कलम को साधन नहीं, साधना माना जाता था। परंतु बदलते दौर में मानो मूल्यों की वह आभा धूमिल पड़ती जा रही है।

इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक आलोक श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपने मन की बात कही। उन्होंने लिखा, महज़ दो दशक पहले तक अख़बार या न्यूज़ चैनल शुरू करने का विचार वही व्यक्ति करता था, जिसे पत्रकारिता, समाज, समय और साहित्य की गहरी समझ और सरोकारों की सच्ची चिंता होती थी।

यह एक जिम्मेदारी मानी जाती थी, धंधा नहीं। पर अब परिदृश्य बदल गया है। आज कोई भी बिल्डर, नेता, कारोबारी, कबाड़ी अपना प्रभाव बढ़ाने, छवि सुधारने या अपना हित साधने के लिए मीडिया हाउस खड़ा कर देता है। मीडिया का उद्देश्य जनसरोकार होना चाहिए, निजी स्वार्थ नहीं, पर जब प्राथमिकता बदल जाती है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। फिर सोचिए, क्या हम पत्रकारिता को सशक्त बना रहे हैं, या उसे सिर्फ़ एक औज़ार में बदल रहे हैं?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गलत कार्रवाई करने वालों पर भी हो कार्रवाई: हर्षवर्धन त्रिपाठी

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे।

4 hours ago

जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर उठे सवाल: विनोद अग्निहोत्री

अदालत से बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।

4 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: AI के दौर में प्रामाणिकता, नजरिया और नैतिकता पर प्रसून जोशी का जोर

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरमैन व मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में खुलकर बातचीत की।

1 day ago

न्यायिक व्यवस्था पर उठते सवाल: नीरज बधवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए पूछा है कि आखिर इन किताबों की समीक्षा कौन कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया है।

1 day ago

मेजर मारूफ रजा का निधन: PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

मेजर मारूफ रजा टेलीविजन डिबेट्स और रणनीतिक मंचों पर नियमित रूप से देश की सुरक्षा नीतियों पर अपनी राय रखते रहे। उन्हें सैन्य मामलों की गहरी समझ के लिए जाना गया।

1 day ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

2 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

2 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 hour ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

3 hours ago