होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

मीडिया इंडस्ट्री में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह 9 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।

वैसे बता दें कि 'समाचार4मीडिया' ने 13 जनवरी को सबसे पहले उनकी नेटवर्क18 से विदाई की खबर दी थी। साहिल का जाना नेटवर्क18 से एक और सीनियर लीडर के बाहर होने के रूप में देखा गया। इससे पहले अविनाश कौल भी 11 साल से ज्यादा समय तक नेतृत्व की भूमिका निभाने के बाद कंपनी से अलग हो चुके हैं।

नेटवर्क18 में साहिल शेट्टी बिजनेस न्यूज क्लस्टर के लिए चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) थे। वह टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बिजनेस न्यूज पोर्टफोलियो की कमाई, पार्टनरशिप और कमर्शियल ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2024 में उन्हें CRO बनाया गया था। इससे पहले वह डिजिटल रेवेन्यू एंड स्ट्रैटेजी के नेशनल हेड और डिजिटल रेवेन्यू के नेशनल हेड जैसी अहम भूमिकाओं में काम कर चुके थे।

साहिल 2019 में नेटवर्क18 से जुड़े थे, जहां उन्होंने डिजिटल के वेस्ट और साउथ हेड के तौर पर काम शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने डिजिटल रेवेन्यू को मजबूत करने और ऐडवर्टाइजर पार्टनरशिप बढ़ाने पर काम किया। कुल मिलाकर उन्होंने नेटवर्क18 मीडिया में करीब 3 साल 10 महीने बिताए।

नेटवर्क18 से पहले साहिल शेट्टी लगभग 5 साल तक बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ग्रुप) के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने आईपी आधारित रेवेन्यू पहलों को संभाला। मीडिया इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी काम किया है। करियर की शुरुआत में वह Barclays UK Retail & Business Bank, Vodafone UK और Accenture UK जैसी कंपनियों के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने ऑपरेशंस, स्ट्रैटेजी और बिजनेस डिलीवरी पर काम किया। शुरुआती दौर में कई छोटे कार्यकाल के बाद मीडिया इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

साहिल शेट्टी अभी 40 साल के भी नहीं हुए हैं और 39वें साल के करीब हैं। इतनी कम उम्र में किसी मीडिया कंपनी में CEO बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अब सवाल यह है कि क्या साहिल शेट्टी आरपीएसजी मीडिया की तस्वीर बदल पाएंगे? नेटवर्क18 जैसी बड़ी और स्थापित कंपनी में काम करने का उनका अनुभव निश्चित तौर पर उनके काम आ सकता है। वहीं आरपीएसजी मीडिया एक उभरती हुई मीडिया कंपनी है, जिसके पास ‘Fortune’ का भारतीय लाइसेंस है और जो ‘The Hollywood Reporter’ भी प्रकाशित करती है।

हालांकि, आरपीएसजी मीडिया में पहले भी बड़ी कंपनियों से सीनियर लीडर्स लाए गए, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। कंपनी का प्रॉफिट एंड लॉस (P&L) साइज भी नेटवर्क18 जैसे बड़े मीडिया हाउस की तुलना में काफी छोटा है। नेटवर्क18 में पहले से मजबूत ब्रैंड, बड़ा ऑपरेशन और स्थापित रेवेन्यू पाइपलाइन थी, जिससे अच्छी कमाई संभव थी।

अब देखना यह होगा कि एक रेवेन्यू बैकग्राउंड से आए नए CEO के तौर पर साहिल शेट्टी प्रमोटर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं और क्या वह आरपीएसजी मीडिया की किस्मत बदल पाते हैं। इसका जवाब आने वाला समय ही देगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

2 days ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

2 days ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

2 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 hours ago