होम / टीवी / न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म
न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म
जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago
जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है। करीब 15 साल तक बतौर एंकर और रिपोर्टर NDTV से जुड़ी रहीं जया अब चैनल से अलग हो गई हैं। उन्होंने अपने स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Jaya Kaushik Reports’ की शुरुआत की है और इसे अपनी नई पारी की शुरुआत बताया है।
जया कौशिक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि पत्रकारिता के 21 साल का सफर बेहद खास रहा, जिसमें 15 साल NDTV के साथ यादगार रहे। अब वह एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं, जहां दर्शकों की आवाज़ को बिना किसी फिल्टर के सीधे तौर पर सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब “सीधी बात” होगी, बिना किसी दबाव और बंधन के।
पत्रकारिता के 21 साल, जिसमें से 15 साल NDTV के साथ शानदार रहे।अब एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूँ! ?✨
— Jaya Kaushik (@JayaKReports) March 1, 2026
अब आपकी आवाज़ का नया ठिकाना होगा-मेरा अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म 'Jaya Kaushik Reports'।
बिना किसी फिल्टर के, अब सीधी बात होगी।
Please Subscribe ? https://t.co/y3MsG1RFQ8 pic.twitter.com/AtTwo2sZfh
जया कौशिक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव रखती हैं। पत्रकारिता में आने से पहले उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में एमए किया और फिर Jamia Millia Islamia के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (MCRC) से डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान उन्हें ‘तलाश’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का मौका मिला, जिसे सराहना भी मिली।
इसके अलावा उन्होंने Film and Television Institute of India (FTII), पुणे से स्मार्टफोन जर्नलिज़्म की ट्रेनिंग भी ली। अपने करियर में जया ने राजनीति, समाज, पर्यावरण, स्वास्थ्य और कई अन्य अहम मुद्दों पर शो और रिपोर्टिंग की है। उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के तौर पर रही है, जो हर मुद्दे पर थोड़ा ठहरकर सोचने, समझने और सवाल करने की आदत रखती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में जया कौशिक का यह कदम एक बड़े ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में कई वरिष्ठ पत्रकार पारंपरिक टीवी न्यूज़रूम छोड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर चुके हैं, जहां उन्हें ज्यादा स्वतंत्रता और सीधे दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलता है।
अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि ‘Jaya Kaushik Reports’ पर किस तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा और जया अपने अनुभव और बेबाक अंदाज के साथ डिजिटल दुनिया में क्या नया लेकर आती हैं।
टैग्स