होम / सोशल मीडिया / न्यायिक व्यवस्था पर उठते सवाल : नीरज बधवार

न्यायिक व्यवस्था पर उठते सवाल : नीरज बधवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए पूछा है कि आखिर इन किताबों की समीक्षा कौन कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की कक्षा 8वीं की किताब में 'न्यायिक भ्रष्टाचार' पर अध्याय शामिल किए जाने का मामला अब सरकार और न्यायपालिका के बीच भारी तनाव का कारण बन गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे प्रकरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इस मामले पर पत्रकार और लेखक नीरज बधवार ने भी अपनी राय दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, कॉलेजियम सिस्टम के थ्रू जजों की भर्ती भी खुद करेंगे। ऊपरी अदालतों में 65 लाख केस बकाया होने के बावजूद साल में 170 दिन छुट्टी भी लेंगे। ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी बिल को रोककर किसी तरह की जवाबदेही से बचेंगे। हायर ज्यूडिशरी के खिलाफ 10 सालों में मिली 8600 शिकायतों में किसी एक पर भी कार्रवाई नहीं करेंगे।

जज के घर से करोड़ों रुपए मिलने के बावजूद उसे काम से भी नहीं रोकेंगे। आज़ादी के 70 साल बाद खुद को मिलोर्ड भी कहलवाएंगे। ठाठ-बाठ ऐसे कि इनके सामने पुराने ज़माने के राजा भी जेबकतरे लगते हैं। बावजूद इसके ठसक ऐसी कि बदचलन होने के बावजूद आप न्यायिक व्यवस्था की इस पवित्र गाय को कुछ कह नहीं सकते, वरना ये पागल सांड की तरह मारने दौड़ती है।

आपको बता दें, एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए पूछा है कि आखिर इन किताबों की समीक्षा कौन कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मेजर मारूफ रजा का निधन : पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

मेजर मारूफ रजा टेलीविजन डिबेट्स और रणनीतिक मंचों पर नियमित रूप से देश की सुरक्षा नीतियों पर अपनी राय रखते रहे। उन्हें सैन्य मामलों की गहरी समझ के लिए जाना गया।

1 hour ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

13 hours ago

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

2 days ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

2 days ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

2 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

12 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

18 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

34 minutes ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

1 hour ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

18 hours ago