होम / सोशल मीडिया / गलत कार्रवाई करने वालों पर भी हो कार्रवाई: हर्षवर्धन त्रिपाठी
गलत कार्रवाई करने वालों पर भी हो कार्रवाई: हर्षवर्धन त्रिपाठी
भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों को मामले से आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने सीबीआई को दोषपूर्ण जांच के लिए फटकार भी लगाई।
इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी का कहना है कि अब गलत कार्रवाई करने वालों पर भी कार्रवाई हो जानी चाहिए। उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में अदालत ने आगे की बात कही है।
CBI, IO के विरुद्ध विभागीय जांच की जाएगी। शराब घोटाला हुआ था, इसी आधार पर मामला दर्ज हुआ था। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब निचली अदालत के इस निर्णय को एजेंसियां आगे कैसे ले जाएंगी, इस पर नजर रहेगी।
यह बिल्कुल दुरुस्त होगा कि, गलत तरीके से फंसाने पर गलत कार्रवाई करने वालों पर भी कार्रवाई हो। आपको बता दें, मामला 2022-23 की दिल्ली की शराब नीति से जुडा है जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में अदालत ने आगे की बात कही है। CBI IO के विरुद्ध विभागीय जांच की जाएगी। शराब घोटाला हुआ था, इसी आधार पर मामला दर्ज हुआ था। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब… https://t.co/b2pAyfaiZa
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) February 27, 2026
टैग्स