होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

Vikas Saxena 3 hours ago

कंटेंट डेवलपमेंट व फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड' (ZINEMA MEDIA AND ENTERTAINMENT LIMITED) ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में कंपनी फंड जुटाने और एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जैसे अहम प्रस्तावों पर विचार करेगी।

कंपनी ने बताया कि बोर्ड बैठक में सबसे पहले प्रेफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कंपनी 1 करोड़ 48 लाख इक्विटी शेयर, प्रत्येक 10 रुपये फेस वैल्यू पर, 10 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी करने का प्रस्ताव रखेगी। इस इश्यू के जरिए कंपनी अधिकतम 14.80 करोड़ रुपये तक की राशि जुटा सकती है। हालांकि, इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

इसके अलावा कंपनी एक और बड़े प्रस्ताव पर विचार करेगी। जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, एम/एस बियोंटाइम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 60% तक इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने की योजना पर फैसला लेगी। यह सौदा शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा, यानी नकद भुगतान की जगह कंपनी अपने 6,000 इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस प्रस्ताव के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए कंपनी एक असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने पर भी विचार करेगी। इस बैठक में शेयरधारकों से प्रेफरेंशियल इश्यू और हिस्सेदारी अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावों पर औपचारिक स्वीकृति ली जाएगी।

कंपनी ने कहा है कि बोर्ड बैठक में इन मुद्दों के अलावा चेयर की अनुमति से अन्य जरूरी मामलों पर भी चर्चा की जा सकती है।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

2 days ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

2 days ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

2 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 hours ago