होम / सोशल मीडिया / सुमित अवस्थी के इस ट्वीट पर बोले विनोद अग्निहोत्री, हर शांतिपूर्ण संघर्ष में गांधी

सुमित अवस्थी के इस ट्वीट पर बोले विनोद अग्निहोत्री, हर शांतिपूर्ण संघर्ष में गांधी

उनकी समाधि पर सिर झुकाना बताता है कि हम सब चले एक दिन चले जायेंगे, पर बापू थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं के साथ ऐतिहासिक राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।

इस घटना पर वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हम तो मानते ही थे, बाहर वाले भी बहुत से मानते थे, दुनिया के सभी शक्तिशालियों का एक साथ उन्हें याद कर नमन करना। उनकी समाधि पर सिर झुकाना बताता है कि हम सब चले एक दिन चले जायेंगे पर  ‘बापू थे, हैं और हमेशा रहेंगे!’, बापू के विचार, बापू की सोच, बापू के त्याग, बापू का मार्गदर्शन, बापू की दूरदर्शिता, बापू की सरलता, बापू का देशप्रेम, बापू का अहिंसा का पाठ।

उनके इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स पर लिखा, काश ये बात वो लोग भी समझ लेते जो दिन रात बापू को कोसते नहीं थकते। मार्टिन लूथर किंग से लेकर नेल्सन मंडेला और डेसमंड टूटू से लेकर ओबामा तक मानवता के हर शांतिपूर्ण संघर्ष में गांधी नजर आते हैं। जरूरत उन्हें समझने की है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, 'ऐतिहासिक राजघाट पर, जी20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।'

 

 


टैग्स सुमित अवस्थी विनोद अग्निहोत्री महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक राजघाट
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

3 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

3 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

3 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

32 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

45 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

54 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago