होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया
सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया
शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है। बता दें कि यह कार्यक्रम 'डीडी न्यूज' पर प्रसारित होता है, जिसे प्रसार भारती संचालित करता है। इस बीच सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) जैसे सच्चे महारत्न का साथ मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है। जिसने आधुनिक भारत की मजबूत नींव तैयार की, उसी संस्था का 'डिकोड' के साथ जुड़ना हमारी पत्रकारिता की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। इस भरोसे के लिए सेल का दिल से धन्यवाद।
आपको बता दें, SAIL ने आधिकारिक तौर पर इस साझेदारी की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि वह ऐसे राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना पसंद करती है, जिनकी पहुंच व्यापक हो और जिनकी विश्वसनीयता मजबूत हो। स्टील मंत्रालय के तहत आने वाली महारत्न कंपनी SAIL पहले भी अपनी ब्रांड विजिबिलिटी के लिए ऐसे ही राष्ट्रीय महत्व के मंचों से जुड़ती रही है।
Honoured to have the support of Steel Authority of India Limited @SAILsteel a true Maharatna that has helped build the backbone of modern India.
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) February 23, 2026
When an institution that strengthens the nation’s infrastructure stands behind DECODE, it adds even greater responsibility to our… https://t.co/sPRmjTgBgQ
टैग्स