होम / सोशल मीडिया / दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई
दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई
जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 day ago
टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को मिली करारी हार के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा कि यह हार भारत के लिए सबक है।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह हार गई, जबकि उन्होंने पहले अनुमान लगाया था कि भारत 18 ओवर में जीत जाएगा, इसलिए वे खुद को शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने शानदार गेंदबाज़ी की। जैन्सन और बॉश विशेष रूप से प्रभावशाली रहे। उन्होंने सटीक लाइन-लेंथ और हर बल्लेबाज़ के लिए स्पष्ट रणनीति अपनाई तथा फील्डिंग भी बेहतरीन रही। जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं।
हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में, इसलिए इसे एक चेतावनी या सबक की तरह लिया जा सकता है। उम्मीद है कि दो हफ्ते बाद इसी मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल हो और तब परिणाम भारत के पक्ष में हो।
आपको बता दें, भारत को अपने अगले दो मुकाबले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों के साथ खेलने हैं। भारत को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे पहले तो अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों को ना सिर्फ जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा।
Cricket gyaan: A ROUT! India blown away by South Africa.
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) February 22, 2026
Still wiping the egg on my face after predicting an India win in 18 overs. South Africa were just terrific with the ball (Jansen (as predicted) and Bosch outstanding) : disciplined with their lines and plans for each…
टैग्स