होम / सोशल मीडिया / झांसी में 'UP Tak' की ‘विकसित UP बैठक’ : नीति और विकास पर हो रहा मंथन
झांसी में 'UP Tak' की ‘विकसित UP बैठक’ : नीति और विकास पर हो रहा मंथन
इंडिया टुडे ग्रुप का डिजिटल प्लेटफॉर्म 'UP Tak' झांसी में ‘विकसित UP बैठक’ आयोजित कर रहा है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और शासन से जुड़े विशेषज्ञ उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल-फर्स्ट न्यूज प्लेटफॉर्म UP Tak की ओर से आज झांसी में ‘विकसित UP बैठक’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर और सार्थक संवाद के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों तक पहुंचाना तथा एक समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, खेल और शासन-प्रशासन से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में पूर्व IAS और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, IAS संजय कुमार खत्री, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा कुलपति मुकेश पांडे, Satam Jeeva के निदेशक अभिनव गौड़, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजीव बब्बर और रॉयल सिटी डेवलपर के एमडी मुकेश मिश्रा भी अपने विचार साझा करेंगे। खेल जगत से प्रशिक्षक अशोक ध्यानचंद, सुबोध खांडेकर और खिलाड़ी शिवम आनंद भी इस मंच पर अपनी राय रखेंगे।
TAK चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने बताया कि यह मंच उत्तर प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं पर ईमानदार और भविष्योन्मुखी चर्चा के लिए बनाया गया है, जहां व्यावहारिक समाधान तलाशे जाएंगे। इस कार्यक्रम की सभी चर्चाएं, इंटरव्यू और पैनल डिस्कशन UP Tak के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे पूरे प्रदेश के दर्शक इस संवाद से जुड़ सकेंगे। गौरतलब है कि 11.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स और 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ UP Tak उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावशाली डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स में शामिल है।
टैग्स