होम / सोशल मीडिया / हिंदुस्तान में हिंदुओं की आस्था की कोई कीमत नहीं: अशोक श्रीवास्तव

हिंदुस्तान में हिंदुओं की आस्था की कोई कीमत नहीं: अशोक श्रीवास्तव

हिंदुओं के हर त्यौहार को पथराव की परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। कोई भी उठ कर कह देता है कि सनातन एड्स है, डेंगू, मलेरिया है, सनातन का समूल नाश होना चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम को लेकर महासंग्राम छिड़ा हुआ है। बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिले होने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोपों के बाद गुजरात की लैब रिपोर्ट में भी इस बात की जानकारी दी गई है।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि हिन्दुओं की आस्था की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, हिंदुस्तान में हिंदुओं की ही आस्था की कोई कीमत नहीं है। तिरुपति के प्रसाद का मामला न पहला है, न अकेला है।

शिव शंकर भोजनालय, जैसे कितने ही छद्म नामों से चलाए जा रहे ढाबों में यह रोज होता होगा। सिर्फ सही नाम बताने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी।हमारे मंदिरों पर सरकारों का कब्जा है। हिंदुओं के हर त्यौहार को पथराव की परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है।

कोई भी उठ कर कह देता है कि सनातन एड्स है, डेंगू, मलेरिया है, सनातन का समूल नाश होना चाहिए। विपक्ष का नेता संसद में खड़े होकर कहता है कि हिंदू हिंसक होता है। खुलेआम हिंदुओं के खिलाफ सर तन से जुदा के नारे लगते हैं, फिर सर काट दिया जाता है।

ऐसा करने वालों को अदालत से बेल मिल जाती है। हिंदू लड़कियों के साथ रोज लव जेहाद हो रहा है और किताबें लिखी जा रही हैं कि लव जेहाद नाम की कोई चीज नहीं है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह डेमोग्राफी बदल रही है और देश के नामचीन वकील घुसपैठियों के मुकद्दमे लड़ रहे हैं।

यह सब कुछ हो रहा है, क्योंकि हिन्दू आज आईफोन 16 की लाइन में खड़ा है और जब यहां से फुर्सत पाएगा तो बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच में जाकर ताली बजायेगा।


टैग्स तिरुपति लड्डू तिरुपति मंदिर ट्रस्ट तिरुपति लड्डू की कीमत तिरुपति बालाजी मंदिर
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

5 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

5 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

5 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago