होम / सोशल मीडिया / प्रदूषण के लिए सरकारों के साथ सुप्रीम कोर्ट भी बराबर का जिम्मेदार: राजीव सचान

प्रदूषण के लिए सरकारों के साथ सुप्रीम कोर्ट भी बराबर का जिम्मेदार: राजीव सचान

कल राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर आपात स्थिति तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 494 के अंक पर रहा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के लोग पांच साल में सबसे खराब हवा में सांस ले रही है। कल राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर आपात स्थिति तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 494 के अंक पर रहा। प्रदूषण से भरी इस हवा के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, थोड़ी ही मेहनत में थक जाने, गले और नाक में खराश, आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो रही हैं।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और कहा कि इस भयानक प्रदूषण का जिम्मेदार सिर्फ सरकार नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट भी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, जिन मामलों को सुलझाना सुप्रीम कोर्ट के बस में न हो, वे उसे अपने हाथ नहीं लेने चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट जनहित याचिकाओं के बहाने वायु प्रदूषण से निपटने आगे आ जाता है और फिर इसे या उसे फटकार लगाता है। इसका कोई असर नहीं होता और उलटे जिन पर प्रदूषण से निपटने का दायित्व है, वे बस उतना ही करते हैं, जितना सुप्रीम कोर्ट कहता है। नतीजे में दिल्ली के साथ देश का पर्यावरण और अधिक खराब होता जा रहा है। जानलेवा प्रदूषण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सुप्रीम कोर्ट भी बराबर का जिम्मेदार है, जिसे लगता है कि उसकी फटकार हर मर्ज का इलाज है।

आपको बता दें, सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 401 से 450 तक के सूचकांक को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 451 से 500 तक के सूचकांक को सीवियर प्लस या गंभीरतम श्रेणी में रखा जाता है। 500 के ऊपर के सूचकांक की गणना नहीं की जाती है, क्योंकि इसे आपात स्थिति माना जाता है।

 

 

 


टैग्स दिल्ली वायु प्रदूषण वायु प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी: विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

5 hours ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

5 hours ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

5 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2 hours ago