होम / सोशल मीडिया / सीनियर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी को परेशान करते रहे आंकड़े और हो गई ये चूक

सीनियर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी को परेशान करते रहे आंकड़े और हो गई ये चूक

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रही है। भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रही है। भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन है, जो 14 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद लॉकडाउन को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल करने का फैसला लिया है। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से घर में बैठे लोगों तक मीडिया पल-पल की जानकारी पहुंचा रहा है। लेकिन इस बीच, एक न्यूज एंकर से बड़ी चूक हो गई, जिसका सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया।

दरअसल, ‘आजतक’ की सीनियर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी लॉकडाउन से जुड़ी एक खबर को पढ़ रहीं थीं। इस खबर वे बता रहीं थीं कि पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी है, जिसे 14 अप्रैल से बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दिया गया है। हालांकि यहीं उनसे गलती हो गई। उन्होंने 30 अप्रैल की जगह 40 अप्रैल कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

ट्विट की ट्रेंडिंग में #40_अप्रैल नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। लोग इस न्यूज की एंकर और चैनल को लेकर अफवाहें फैलाने लगे। वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने विडियो के साथ छेड़छाड़ भी कर दी। इसमें एंकर और न्यूज चैनल का नाम बदल दिया गया।

हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनसे यह गलती अनजाने में इसलिए हो गई क्योंकि एक ही दिन में कोरोना को लेकर भारत में हुई 40 मौतें लगातार उन्हें परेशान रही थीं। जिस वजह से उन्होंने गलती से 30 अप्रैल की जगह 40 अप्रैल कह दिया।

हालांकि चित्रा की इस स्वीकारोक्ति के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक बनाना बंद नहीं किया।

 

 

  


टैग्स सोशल मीडिया ट्रोल चित्रा त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

3 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

5 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

5 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

4 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

8 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

2 hours ago