होम / सोशल मीडिया / देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी
देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी
इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago
दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान चार पैरों वाला रोबोटिक डॉग ‘Orion’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। सोशल मीडिया पर दावा हुआ कि इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने स्वदेशी AI इनोवेशन के रूप में तैयार किया है, लेकिन बाद में पता चला कि यह चीन की कंपनी का प्रोडक्ट है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपये बताई जाती है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, जिस भारत की यूनिवर्सिटी ने चाइना का सामान अपना बताकर AI समिट में देश का मजाक बनाया है, तत्काल प्रभाव से उसकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिये।
इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे? आपको बता दें, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उसने ऐसा कोई दावा नहीं किया।
यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह रोबोट केवल छात्रों के लिए खरीदा गया एक लर्निंग टूल है, जिससे वे AI तकनीक को समझ सकें। गलगोटिया यूनिवर्सिटी का कहना है कि इनोवेशन की कोई सीमा नहीं होती और सीखने का नजरिया वैश्विक होना चाहिए।
जिस भारत की यूनिवर्सिटी ने चाइना का सामान अपना बताकर AI समिट में देश का मजाक बनाया है. तत्काल प्रभाव से उसकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिये. इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है.
— Chitra Tripathi (@chitraaum) February 17, 2026
जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते…
टैग्स