होम / सोशल मीडिया / नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता
नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता
इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 33वें मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उतरी थी। टीम ने आखिरी ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल की पहली जीत है। टीम को इस टूर्नामेंट में 12 साल बाद जीत मिली है।
इस बीस वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने टीम नेपाल की तारीफ़ की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, नेपाल इस वर्ल्ड कप की अब तक की सबसे रोमांचक टीम रही है। उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीता और शानदार प्रदर्शन किया। काश वे सुपर 8 तक पहुंच पाते, लेकिन अगर इस बार नहीं तो कोई बात नहीं।
मुझे पूरा विश्वास है कि जब अगला टी20 वर्ल्ड कप आएगा, तब नेपाल की टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देगी। आपको बता दें, दीपेंद्र सिंह ऐरी को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।
Nepal have been the most entertaining team this World Cup so far! Wish they could have made it to the Super 8s - if not now believe me by the time the next T20 World Cup comes knocking, Nepal will do even better #ICCT20WorldCup2026 #NepalCricket #NepvsSco
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) February 17, 2026
टैग्स