होम / सोशल मीडिया / दक्षिण अफ्रीका फिर चूका: विक्रांत गुप्ता ने बताया हार का कारण
दक्षिण अफ्रीका फिर चूका: विक्रांत गुप्ता ने बताया हार का कारण
फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 hours ago
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज फिन एलन के धमाकेदार शतक की बदौलत 43 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। एलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया।
वही वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने भी अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, दक्षिण अफ्रीका लीग चरण तक एक बेहतरीन और पूरी तरह संतुलित टीम की तरह खेल रहा था, शायद टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम भी वही दिख रही थी। लेकिन असली दबाव उनके लिए नॉकआउट चरण से शुरू होता है, क्योंकि यही वह समय होता है जब उनके ऊपर अपने इतिहास का बोझ और मानसिक दबाव साफ दिखाई देने लगता है।
मुझे शुरू से ही भरोसा था कि आज की रात न्यूजीलैंड जीत सकता है, और जब उन्होंने टॉस जीत लिया तो मानो उसी क्षण यह तय हो गया कि मैच की दिशा किस ओर जाने वाली है। आपको बता दें, फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का टी20 विश्व कप में लगाया गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
South Africa were a well-oiled machine, probably the best till the league stage. Their real pressure starts from the knock out stages, that’s when they feel the pressure and burden of their history.
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) March 4, 2026
Always believed New Zealand will win tonight. And when they won the toss the…
टैग्स