होम / सोशल मीडिया / इंडिया टुडे के पत्रकार के उत्पीड़न पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया विरोध प्रदर्शन
इंडिया टुडे के पत्रकार के उत्पीड़न पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया विरोध प्रदर्शन
पत्रकार को तीन घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया, उसका मोबाइल छीन लिया गया और इंटरव्यू डिलीट कर दिया गया। हमले के विरोध में अमेरिका के प्रेस क्लब ने विरोध किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अमेरिका में राहुल गांधी की टीम द्वारा इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी की गई थी। इसके बाद से कांग्रेस लगातार निशाने पर है. इसको लेकर दिल्ली में भी पत्रकारों ने केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने इस मसले पर एक विरोध प्रदर्शन का भी आयोजन किया है।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करके इस मामले की पूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा, अमेरिका में सैम पित्रोदा की मौजूदगी में राहुल गांधी की एडवांस टीम ने इंडिया टुडे के पत्रकार पर तब हमला बोल दिया जब पत्रकार रोहित शर्मा ने बंगलादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर सवाल पूछा।
पत्रकार को तीन घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया, उसका मोबाइल छीन लिया गया और इंटरव्यू डिलीट कर दिया गया। हमले के विरोध में अमेरिका के प्रेस क्लब ने विरोध किया लेकिन इस देश में किसी ने आवाज नहीं उठाई। आज भारतीय मीडिया संस्थान खामोश हैं। इसलिए आज प्रेस क्लब के सामने पत्रकार पर हमले के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया।
आपको बता दे, भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने इंडिया टुडे के रिपोर्टर रोहित शर्मा के प्रति कड़ा समर्थन व्यक्त किया है। यह घटना राहुल गांधी की हाल ही में अमेरिका की यात्रा के दौरान हुई, जिसे शर्मा इंडिया टुडे के लिए कवर कर रहे थे। हाल ही में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्रकार पर हमले की निंदा की और राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' नारे पर कटाक्ष किया था।
अमेरिका में सैम पित्रोदा की मौजूदगी में राहुल गांधी की एडवांस टीम ने इंडिया टुडे के पत्रकार पर तब हमला बोल दिया जब पत्रकार रोहित शर्मा ने बंगलादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर सवाल पूछा। पत्रकार को तीन घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया, उसका मोबाइल छीन लिया गया और इंटरव्यू डिलीट कर दिया… pic.twitter.com/R8TsWB74hS
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) September 18, 2024
टैग्स कांग्रेस पत्रकार पर हमला मोदी सरकार अश्विनी वैष्णव