होम / सोशल मीडिया / दोनों एनसीपी का विलय अब आसान नहीं: पंकज शर्मा
दोनों एनसीपी का विलय अब आसान नहीं: पंकज शर्मा
अब दोनों एनसीपी गुटों (शरद पवार और अजीत पवार गुट) के विलय की चर्चाएं भी तेज हैं। सूत्रों का दावा है कि अजीत पवार अपने निधन से पहले विलय की शर्तों पर काफी हद तक सहमत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। यह फैसला उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बारामती में हुई विमान दुर्घटना के तीन दिन बाद लिया गया है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा का कहना है कि अब दोनों एनसीपी का विलय इतना आसान नहीं होने वाला जैसा की दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, अजित पवार होते तो 8 फरवरी को एनसीपी के दोनों धड़ों का आपस में विलय होना भी तय था और एकजुट एनसीपी का इंडिया समूह का हिस्सा बनना भी।
मगर अजित दादा के असामयिक निधन ने सारे समीकरण बदल दिए हैं। विलय अब इसलिए पेचीदा हो गया है कि भविष्य में इंडिया समूह या एनडीए के साथ रहने का फ़ैसला लेने में अब मुश्क़िलें आएंगी। अजित पवार तो भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह उकता चुके थे। लेकिन प्रफुल्ल पटेल वग़ैरह की स्थिति दूसरी है।
आपको बता दें, अजीत पवार के निधन के बाद अब दोनों एनसीपी गुटों (शरद पवार और अजीत पवार गुट) के विलय की चर्चाएं भी तेज हैं। सूत्रों का दावा है कि अजीत पवार अपने निधन से पहले विलय की शर्तों पर काफी हद तक सहमत थे।
दोनों एनसीपी का विलय अब आसान नहीं ...
— Pankaj Sharma पंकज शर्मा (@Pankaj___Sharma) January 30, 2026
अजित पवार होते तो 8 फरवरी को एनसीपी के दोनों धड़ों का आपस में विलय होना भी तय था और एकजुट एनसीपी का इंडिया समूह का हिस्सा बनना भी। मगर अजित दादा के असामयिक निधन ने सारे समीकरण बदल दिए हैं। विलय अब इसलिए पेचीदा हो गया है कि भविष्य में इंडिया…
टैग्स