होम / सोशल मीडिया / पाकिस्तान की साजिश है कोकेरनाग हमला, अशोक श्रीवास्तव ने कही ये बड़ी बात
पाकिस्तान की साजिश है कोकेरनाग हमला, अशोक श्रीवास्तव ने कही ये बड़ी बात
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का आतंकवादी संगठनों पर दबाव था कि वह जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी वारदात करें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सेना के 2 अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस के DSP शहीद हो गए। कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किया गया ऑपरेशन पूरी एक साजिश के तहत किया गया टारगेट प्लान था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का आतंकवादी संगठनों पर दबाव था कि वह जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी वारदात करें।
पाकिस्तान सेना किसी बड़े हमले को करने के लिए इस कदर बेताब थी कि उसने हमला करने वाले आतंकवादियों को अपनी सेना के लिए चीन से मंगाए गए उच्च क्वालिटी के नाइट विजन डिवाइस भी दिए। इस पुरे खुलासे के बाद वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर अपना रोष प्रकट किया है।
उन्होंने लिखा, पाकिस्तानी आतंकवादियों का छुप कर कायराना हमला करने का सिलसिला जारी है। भारत के तीन वीर बलिदान हो गए। क्या इसके बाद भी हमें एशिया कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए? जवान शहीद होते हैं, लड़ते हैं और भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिलते हैं।
बता दे, उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि इनपुट के अनुसार आतंकवादियों का समूह लश्कर/TRF ग्रुप से था।
पाकिस्तानी आतंकवादियों का छुप कर कायराना हमला करने का सिलसिला जारी है। भारत के तीन वीर बलिदान हो गए।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) September 14, 2023
क्या इसके बाद भी हमें #AsiaCup23 में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए ? जवान शहीद होते हैं, लड़ते हैं और भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से गले मिलते हैं!
टैग्स