होम / सोशल मीडिया / मेजर मारूफ रजा का निधन : पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
मेजर मारूफ रजा का निधन : पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
मेजर मारूफ रजा टेलीविजन डिबेट्स और रणनीतिक मंचों पर नियमित रूप से देश की सुरक्षा नीतियों पर अपनी राय रखते रहे। उन्हें सैन्य मामलों की गहरी समझ के लिए जाना गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
भारतीय सेना के पूर्व मेजर मारूफ रजा का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद रक्षा और साहित्य जगत में में शोक की लहर है। उन्होंने भारतीय सेना के लिए कई अहम ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाई थी, साथ ही उनकी रक्षा विशेषज्ञ के रूप में अमिट पहचान रही है। उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, मारूफ रज़ा जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक विषयों पर उनकी गहरी समझ ने जनचर्चा को समृद्ध और सार्थक बनाया। वे जटिल मुद्दों को सरल और स्पष्ट शब्दों में लोगों तक पहुँचाने की अद्भुत क्षमता रखते थे।
उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व मित्रों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। आपको बता दें, मेजर मारूफ रजा टेलीविजन डिबेट्स, समाचार चैनलों और रणनीतिक मंचों पर नियमित रूप से देश की सुरक्षा नीतियों पर अपनी राय रखते रहे। उन्हें सैन्य मामलों की गहरी समझ और स्पष्ट विश्लेषण के लिए जाना गया।
Shri Maroof Raza Ji made a rich contribution to the world of journalism. He enriched public discourse with his nuanced understanding of defence, national security as well as strategic affairs. Pained by his passing. Condolences to his family and friends.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
टैग्स