होम / सोशल मीडिया / साइबर फ्रॉड जैसे विषय पर जागरूकता बेहद आवश्यक: रजत शर्मा
साइबर फ्रॉड जैसे विषय पर जागरूकता बेहद आवश्यक: रजत शर्मा
ठगी का शिकार एक कपल हुआ। दोनों पढ़े-लिखे हैं, दुनिया देखी है, फिर भी यह पहचान नहीं पाए कि पुलिस नकली थी, कोर्ट नकली था, दस्तावेज़ फर्ज़ी थे। यह पैसा वापस मिलना मुश्किल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
दिल्ली में एक बुज़ुर्ग दंपति साइबर फ्रॉड का बड़ा शिकार बने और उन्हें लगभग ₹15 करोड़ से डरा-धमका कर ठग लिया गया। ठगों ने खुद को टेलीकॉम नियामक अधिकारी (TRAI) और पुलिस अधिकारी बताकर फ़ोन और वीडियो कॉल के ज़रिये उन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' में फँसाया और गंभीर आरोपों जैसे मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी का डर दिखाया।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, हमारे देश में साइबर फ्रॉड का पैमाना कितना बड़ा है, यह जानकर आप चौंक जाएंगे। पिछले साल देशभर में करीब 20 हज़ार करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ और लगभग 22 लाख मामले दर्ज किए गए।
कुल ठगी में से 45 प्रतिशत फ्रॉड का स्रोत तीन दक्षिण-पूर्व एशियाई देश कंबोडिया, म्यांमार और लाओस रहे। आज जिस साइबर फ्रॉड केस की जानकारी मैंने दी, वह बहुत कुछ सिखाता है। ठगी का शिकार एक कपल हुआ। दोनों पढ़े-लिखे हैं, दुनिया देखी है, फिर भी यह पहचान नहीं पाए कि पुलिस नकली थी, कोर्ट नकली था, दस्तावेज़ फर्ज़ी थे और पूरा केस झूठा था।
‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई चीज़ होती ही नहीं, फिर भी साइबर अपराधियों ने उन्हें डरा-धमकाकर 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह पैसा वापस मिलना मुश्किल है, क्योंकि पुलिस के पहुंचने तक ठग रकम विदेश के खातों में भेज चुके थे। साफ़ बात यह है कि अगर कोई आपको डराए, पुलिस या जज बनकर वीडियो कॉल पर आए और बैंक से पैसा ट्रांसफर करने को कहे, तो कभी भरोसा न करें।
पुलिस फोन पर अरेस्ट वारंट की बात नहीं करती और डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर कोई केस का हवाला देकर डराए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें, यह गृह मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर है। अगर ठगी होने पर 24 घंटे के भीतर पुलिस तक पहुंच जाएं तो पैसे वापस मिलने की संभावना रहती है।
खुद भी समझें, दूसरों को भी समझाएं, सतर्क रहें और लोगों को भी सतर्क करें। आपको बता दें, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और धन के लेन-देन का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इतनी बड़ी राशि की वसूली कठिन साबित हो रही है।
हमारे देश में cyber fraud का पैमाना कितना बड़ा है ये सुनकर आप चौंक जाएंगे. पिछले साल देशभर में करीब 20 हज़ार करोड़ रूपये का cyber fraud हुआ. करीब 22 लाख cases report हुए. कुल ठगी में से 45% frauds का source तीन Southeast Asian Countries- Cambodia, Myanmar और Laos थे. आज जिस cyber… pic.twitter.com/zStrkgFPtA
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) January 12, 2026
टैग्स