होम / सोशल मीडिया / बिहार बीजेपी में बड़ा फेरबदल : हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात
बिहार बीजेपी में बड़ा फेरबदल : हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात
दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय के बाद उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बिहार बीजेपी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को हटा दिया और दिलीप जायसवाल को राज्य की कमान सौंपी है। केंद्रीय नेतृत्व ने सम्राट चौधरी को एक साल के भीतर ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना बेहतर निर्णय दिखता है।
भाजपा के भीतर बहुत असंतोष था। आपको बता दे, वैश्य में कलवाड़ समुदाय से आने वाले दिलीप जायसवाल पूर्व में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय के बाद उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हटाये जाने पर जहां विपक्ष तंज कर रहा है, वहीं भाजपा के अंदर भी पार्टी के इस फैसले का न्याय बताया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना बेहतर निर्णय दिखता है। भाजपा के भीतर बहुत असंतोष था। pic.twitter.com/VkwlbljyKo
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) July 26, 2024
टैग्स