होम / सोशल मीडिया / Zee न्यूज के स्टिंग का बड़ा असर, BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा
Zee न्यूज के स्टिंग का बड़ा असर, BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा
दरअसल चेतन शर्मा ने कहा था कि टीम इंडिया के कुछ सुपरस्टार प्लेयर्स इंजेक्शन लेते हैं। 80 प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि चेतन शर्मा ने 'जी न्यूज' (Zee News) द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर बड़े खुलासे किए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही उनकी कुर्सी जा सकती है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।
दरअसल चेतन शर्मा ने कहा था कि टीम इंडिया के कुछ सुपरस्टार प्लेयर्स इंजेक्शन लेते हैं। 80 प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। चेतन शर्मा के मुताबिक ये पेन किलर नहीं हैं। ये इंजेक्शन डोप टेस्ट में पकड़ में नहीं आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्लेयर्स को मालूम होता है कि किस इंजेक्शन को डोप टेस्ट में पकड़ा जा सकता है और किसको नहीं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे।
बुमराह अभी टीम से बाहर हैं और उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है।
बीसीसीआई ने हाल में चेतन शर्मा को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था। इस बारे में जी न्यूज के द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
भारतीय क्रिकेट में भूचाल लाने वाले @ZeeNews के स्टिंग ऑपरेशन #GameOver का बड़ा असर, चेतन शर्मा को देना पड़ा इस्तीफा#ChetanSharmaSting #BCCI #GameOverChetanSharma #ChetanSharmaResigns #ChetanSharma
— Zee News (@ZeeNews) February 17, 2023
पूरी खबर : https://t.co/aNFxo95HBn pic.twitter.com/891O8ZmaCc
टैग्स जी न्यूज सोशल मीडिया मीडिया Chetan शर्मा ज़ी न्यूज़ स्टिंग ऑपरेशन गेम ओवर