होम / सोशल मीडिया / विमान हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच की जरूरत: संकेत उपाध्याय
विमान हादसे की गहन और निष्पक्ष जांच की जरूरत: संकेत उपाध्याय
बारामती एयरपोर्ट एक क्षेत्रीय हवाई पट्टी है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पायलट प्रशिक्षण और निजी विमानों के लिए किया जाता है। यहां आधुनिक नेविगेशनल उपकरण मौजूद नहीं हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह करीब 35 मिनट तक हवा में रहने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस हादसे की गहन जांच कर रहे हैं। हादसे का शिकार विमान बॉम्बार्डियर लियरजेट 45 था।
इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, आज हुए विमान हादसे में शामिल चार्टर्ड विमान सेवा कंपनी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उसके पिछले रिकॉर्ड पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
क्या इस हादसे के पीछे कोई साजिश या गड़बड़ी थी? क्या किसी कम निगरानी वाली विमानन कंपनी को बिना रोक-टोक काम करने दिया गया था? इन सभी सवालों के जवाब के लिए एक गहन और निष्पक्ष जांच की जरूरत है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
आपको बता दें, बारामती एयरपोर्ट एक क्षेत्रीय हवाई पट्टी है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पायलट प्रशिक्षण और निजी विमानों के लिए किया जाता है। यहां आधुनिक नेविगेशनल उपकरण मौजूद नहीं हैं, जो कम दृश्यता की स्थिति में पायलटों की मदद कर सकें। ऐसे में पायलटों को लैंडिंग के दौरान पूरी तरह दृश्यता और रेडियो संचार पर निर्भर रहना पड़ता है।
Lots of questions against the chartered plane service company involved in the crash today. Past record being questioned. Was there foul play? Was an ‘under the radar’ aviation company allowed to operate with impunity? Detailed investigation required.
— Sanket Upadhyay (@sanket) January 28, 2026
टैग्स