होम / सोशल मीडिया / अमिताभ अग्निहोत्री की फर्जी फेसबुक आईडी : खुद पोस्ट कर किया सावधान

अमिताभ अग्निहोत्री की फर्जी फेसबुक आईडी : खुद पोस्ट कर किया सावधान

मित्रों, फेसबुक पर किसी ने मेरी यह फर्जी आईडी बनाई है। इसके विरुद्ध मैं कानूनी कदम उठा रहा हूं। आप सबके साथ यह सूचना साझा करना आवश्यक था, इसलिए यह पोस्ट कर रहा हूं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के बनाए जाने की जानकारी साझा की है। टीवी9 उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कंसल्टिंग एडिटर अग्निहोत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनकी नकली आईडी बनाई है, जिसके खिलाफ वे कानूनी कदम उठा रहे हैं।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, मित्रों, फेसबुक पर किसी ने मेरी यह फर्जी आईडी बनाई है। इसके विरुद्ध मैं कानूनी कदम उठा रहा हूं। आप सबके साथ यह सूचना साझा करना आवश्यक था, इसलिए यह पोस्ट कर रहा हूं। ताकि आप सब को कोई भ्रमित न कर सके। पोस्ट के साथ उन्होंने संदिग्ध प्रोफाइल का लिंक भी शेयर किया। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा आधिकारिक प्रोफाइल की जांच करें।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईरान इतनी जल्दी युद्ध से पीछे हटने के मूड में नहीं: बरखा दत्त

पहले ही दिन सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद अब तक करीब 50 टॉप अधिकारी हमले में मारे गए हैं। इसके बावजूद ईरान दावा कर रहा है कि वह लंबे समय तक जंग लड़ सकता है।

4 days ago

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

1 week ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

1 week ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

1 week ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

9 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

8 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

7 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

9 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago