होम / सोशल मीडिया / असीम ऊर्जा से भरे नेता थे अजित पवार: राजदीप सरदेसाई
असीम ऊर्जा से भरे नेता थे अजित पवार: राजदीप सरदेसाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले बारामती विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की विशेष टीम बुधवार शाम दुर्घटनास्थल पहुंची।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बचे पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, मेरे सहयोगी साहिल जोशी और मैंने अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अजित पवार का इंटरव्यू लिया था। यह पहली बार था जब वे किसी राष्ट्रीय चैनल से बात कर रहे थे। उन्होंने हमें सुबह 5:30 बजे इंटरव्यू के लिए बुलाया था। हम थोड़े नींद में थे, लेकिन वे तब तक लोगों से मिलते-जुलते हुए पूरी तरह सक्रिय थे।
वे एक जटिल व्यक्तित्व थे, जिनमें कुछ कठोरता और विवाद भी रहे, लेकिन वे व्यावहारिक, काम करने वाले और असीम ऊर्जा से भरे नेता थे। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षा कभी छिपी नहीं रही, लेकिन वे असल में ‘मिस्टर बारामती’ थे, जो अपने लोगों के बीच सबसे ज्यादा खुश रहते थे।
उनके लिए वे हमेशा ‘अजित दादा’ रहे। एक नेता भी और एक संस्थान निर्माता भी। उन्हें श्रद्धांजलि। ओम शांति। आपको बता दें, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले बारामती विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की विशेष टीम बुधवार शाम दुर्घटनास्थल पहुंची। टीम ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
My colleague @sahiljoshii and interviewed Ajit Pawar in April 2024 just ahead of the Lok Sabha elections: it’s the first time he was ever speaking to a national channel. He called us in at 5.30 am for the interview. And while we were a wee bit sleepy, he was out and about meeting… pic.twitter.com/fgJchb8wWt
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 28, 2026
टैग्स