होम / प्रिंट / संजय सिंह की सक्रिय मीडिया में वापसी, इस अखबार में बने सीनियर रेजिडेंट एडिटर

संजय सिंह की सक्रिय मीडिया में वापसी, इस अखबार में बने सीनियर रेजिडेंट एडिटर

समाचार4मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने बताया कि इस समूह के चेयरमैन राहुल शर्मा ने दिल्ली मुख्यालय पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। वह फरवरी के पहले हफ्ते से अपना कामकाज संभालेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने पांच साल के लंबे अंतराल के बाद सक्रिय मीडिया में वापसी की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने हिंदी अखबार ‘लोकसत्य’ (Loksatya) के लखनऊ एडिशन में सीनियर रेजिडेंट एडिटर के पद पर जॉइन किया है। इस समूह के चेयरमैन राहुल शर्मा ने दिल्ली मुख्यालय पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। वह फरवरी के पहले हफ्ते से अपना कामकाज संभालेंगे।

बता दें कि संजय सिंह इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में पीआर टीम के मीडिया मैनेजर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने वर्ष 2020 में सक्रिय मीडिया को अलविदा कहने के बाद इस पद पर जॉइन किया था।

इससे पहले संजय सिंह ‘न्यूज1इंडिया’ चैनल में पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

संजय सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब तीस साल का अनुभव है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में देवरिया के रहने वाले संजय सिंह की पढ़ाई-लिखाई गोरखपुर से हुई है। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी (केमिस्ट्री) की पढ़ाई की है।

संजय सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 में ‘दैनिक जागरण’ गोरखपुर से की। ‘दैनिक जागरण’ में करीब छह साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और 1996 में ‘राष्ट्रीय सहारा’ गोरखपुर के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की।

वर्ष 2004 के आखिर में उन्हें ‘राष्ट्रीय सहारा’ के दिल्ली ब्यूरो में स्पेशल करेसपॉन्डेंट बनाकर भेजा गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, पार्लियामेंट, रेल मंत्रालय, कांग्रेस और डिफेंस जैसी महत्वपूर्ण बीट कवर कीं।

वर्ष 2018 में उन्होंने ‘राष्ट्रीय सहारा’ को अलविदा कह दिया और ‘न्यूज1 इंडिया’ चैनल के साथ जुड़ गए। इसके बाद यहां से बाय बोलकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में पीआर टीम के साथ बतौर मीडिया मैनेजर अपनी नई पारी शुरू की थी और अब फिर सक्रिय मीडिया में वापसी की है।  

संजय सिंह ने वर्ष 2005 में रक्षा मंत्रालय की ओर से दो महीने का स्पेशल करेसपॉन्डेंस कोर्स किया है। पत्रकारिता के साथ-साथ संजय सिंह की लेखन में भी काफी रुचि है। उनकी अब तक 10 किताबें बाजार में आ चुकी हैं, जिनमें से दो तो लॉकडाउन के दौरान ही आई थीं। इनकी दो किताबों को उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।

यही नहीं, वह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अब तक सेक्रेट्री, जॉइंट सेक्रेट्री और कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह ‘भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से संजय सिंह को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 week ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

01-March-2026

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

28-February-2026

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

25-February-2026

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21-February-2026


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

2 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

1 hour ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

42 minutes ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

2 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

19 hours ago