होम / प्रिंट / ‘Mint’ के एडिटर-इन-चीफ रवि कृष्णन ने लिया यह बड़ा फैसला

‘Mint’ के एडिटर-इन-चीफ रवि कृष्णन ने लिया यह बड़ा फैसला

वह सितंबर 2023 से एडिटर-इन-चीफ के तौर पर नई दिल्ली में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रवि कृष्णन का यह फैसला निजी कारणों से जुड़ा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

‘एचटी मीडिया’ (HT Media) समूह के बिजनेस और फाइनेंशियल दैनिक अखबार मिंट (Mint) के एडिटर-इन-चीफ रवि कृष्णन ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। वह सितंबर 2023 से एडिटर-इन-चीफ के तौर पर नई दिल्ली में कार्यरत थे।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, रवि कृष्णन तुरंत जिम्मेदारी नहीं छोड़ेंगे। वह अगले तीन महीनों तक ट्रांजिशन पीरियड के तहत काम करते रहेंगे, ताकि जिम्मेदारियों का सुचारु हस्तांतरण किया जा सके।

बताया जा रहा है कि रवि कृष्णन का यह फैसला निजी कारणों से जुड़ा है। वह चेन्नई स्थानांतरित होने की योजना बना रहे हैं।

मिंट में मौजूदा भूमिका संभालने से पहले रवि कृष्णन ने मनीकंट्रोल में करीब पांच साल तक डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने ओपिनियन सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली और मनीकंट्रोल के नए एडिटोरियल इनिशिएटिव्स की शुरुआत करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

मनीकंट्रोल से पहले रवि कृष्णन का मिंट में एक दशक से अधिक का लंबा कार्यकाल रहा है। यहां उन्होंने असिस्टेंट मैनेजिंग एडिटर और मुंबई ब्यूरो चीफ जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने मुंबई से मिंट के न्यूज रूम ऑपरेशंस और कवरेज का नेतृत्व किया।

इसके अलावा उन्होंने एसोसिएट एडिटर के रूप में प्लेनफैक्ट्स (PlainFacts) के साथ भी काम किया है, जो मिंट की डेटा जर्नलिज्म यूनिट है और आंकड़ों पर आधारित स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती है।

अपने करियर के दौरान रवि कृष्णन ने मिंट के संपादकीय विकास में कई अहम भूमिकाएं निभाईं और इसे देश के अग्रणी बिजनेस और फाइनेंशियल अखबारों में शामिल कराने में योगदान दिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 week ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

01-March-2026

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

28-February-2026

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

25-February-2026

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21-February-2026


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

19 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

18 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

17 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

19 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago