होम / प्रिंट / इस महीने से बंद हो जाएगी इन 4 मैगजींस की प्रिंटिंग

इस महीने से बंद हो जाएगी इन 4 मैगजींस की प्रिंटिंग

लंबे समय से पब्लिश हो रहीं इन मैगजींस को अब सिर्फ ऑनलाइन पढ़ सकेंगे पाठक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

तमिल मीडिया ग्रुप ‘Vikatan’ अपनी चार मैगजींस की प्रिंटिंग बंद करने जा रहा है। अब इन्हें सिर्फ ऑनलाइन पढ़ा जा सकेगा। जिन मैगजींस की प्रिंटिंग बंद होने जा रही है उनमें ‘Chutti Vikatan’, ‘Doctor Vikatan’, ‘Vikatan Thadam’ और ‘Aval Manamagal’ शामिल हैं।

हालांकि इसके बारे में कुछ समय से चर्चाएं जरूर थीं, लेकिन अब ग्रुप की तरफ से एक नोटिस जारी कर इन खबरों की पुष्टि कर दी गई है। इस नोटिस में कहा गया है कि कुछ अपरिहार्य कारणों से अब इन मैगजींस की प्रिंटिंग नहीं होगी।    

इस नोटिस के अनुसार, Chutti और Doctor Vikatan मैगजींस के इश्यू आखिरी बार क्रमश: 15 और 16 सितंबर को पब्लिश किए जाएंगे, जबकि Vikatan Thadam और  Aval Manamagal की प्रिंटिंग 30 सितंबर को बंद कर दी जाएगी। नोटिस के अनुसार, चारों मैगजींस पहले की तरह ऑनलाइन वर्जन में उपलब्ध रहेंगी।

Doctor Vikatan एक हेल्थ स्पेशल मैगजीन है, जबकि Chutti Vikatan बच्चों पर केंद्रित है। दोनों पाक्षिक (fortnightly) मैगजींस करीब 20 साल पहले शुरू हुई थीं। वहीं, मंथली मैगजीन Vikatan Thadam आर्ट और कल्चर पर आधारित है और Aval Manamagal तीन महीने में एक बार प्रिंट होती थी।

गौरतलब है कि 1926 में स्थापित यह मीडिया ग्रुप तमिलनाडु का जाना-माना मैगजीन ग्रुप है। इस ग्रुप के तहत 15 मैगजींस को पब्लिश किया जाता है। इस ग्रुप ने 1997 में अपने प्रिंट एडिशंस को ऑनलाइन रुप से पाठकों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया था। वर्ष 2005 में इसने ऑनलाइन सबस्क्रिप्शन मॉडल को फॉलो करना शुरू कर दिया।


टैग्स तमिल मैगजीन प्रिंट एडिशन बंद मैगजींस
सम्बंधित खबरें

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 week ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

1 week ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

28-February-2026

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

25-February-2026

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago