होम / प्रिंट / हुमा एस कुरैशी की नई किताब ‘Zeba’ जल्द होगी लॉन्च, डॉ. अनुराग बत्रा होंगे मुख्य अतिथि

हुमा एस कुरैशी की नई किताब ‘Zeba’ जल्द होगी लॉन्च, डॉ. अनुराग बत्रा होंगे मुख्य अतिथि

जयपुर के फेयरमॉन्ट होटल में 25 मई को एक खास किताब ‘Zeba’ की लॉन्च ब्रंच पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

जयपुर के फेयरमॉन्ट होटल में 25 मई को एक खास किताब ‘Zeba’ की लॉन्च ब्रंच पार्टी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशाल माथुर कंसल्टेंट्स एलएलपी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर मशहूर पत्रकार और लेखक तबीना अंजुम कुरैशी मॉडरेटर के रूप में मंच का संचालन करेंगी। तो वहीं BW बिजनेसवर्ल्ड के एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे, जबकि सोशल एंटरप्रेन्योर विन्नी कक्कड़ गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी।

कार्यक्रम में लॉन्च हो रही किताब ‘Zeba’ लेखिका अभिनेत्री हुमा एस. कुरैशी की नई पेशकश है, जिसमें एक अनोखी और नायाब सुपरहीरो की कहानी बयां की गई है। यह कोई आम सुपरहीरो नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क की एक बिगड़ी, रईस और निठल्ली लड़की है, जो अपनी छत पर बैठकर अपने पसंदीदा वीड के कश लेकर जिंदगी को बेजारी से देखती है। लेकिन Zeba की आरामदायक जिंदगी तब अचानक बदल जाती है जब वह 'ख़ुदिर' नाम की एक दूर की जगह जाती है और वहां उसे अपनी सुपरपावर का राज पता चलता है। अब, अपनी मर्जी के खिलाफ होते हुए भी, उसी पर ये जिम्मेदारी आ जाती है कि वह उस दुनिया को बचाए जिसे वह प्यार करती है और वह भी एक क्रूर शासक ‘The Great Khan’ से, जिसके इरादे बेहद शैतानी हैं।

अब उसके सामने है एक क्रूर तानाशाह The Great Khan, जिसके शैतानी इरादों से उसे न सिर्फ अपने परिवार को, बल्कि पूरी दुनिया को भी बचाना है। क्या Zeba अपने अंदर की उलझनों से लड़ पाएगी? क्या वह अपनी पूरी ताकत और हिम्मत समेटकर दुनिया को बचा पाएगी?

Zeba सिर्फ एक सुपरहीरो की कहानी नहीं, बल्कि आज की उस स्त्री की प्रतीक बनती है, जो आजादी, हौसले और आत्मबल के साथ अपनी राह खुद तय करती है। यह किताब जादू से भरपूर है, लेकिन इसकी जड़ें बहुत मानवीय और असल भावनाओं में हैं। यह एक ऐसी कहानी है, जो अंततः बताती है कि मुश्किलों के बीच भी इंसानी जज्बा कैसे जीत हासिल करता है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 week ago

हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय बने सलाहकार संपादक

देश के वरिष्ठ पत्रकार दीपक उपाध्याय ने हिंदी दैनिक 'स्वदेश ज्योति' में सलाहकार संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है।

1 week ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

28-February-2026

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

25-February-2026

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 day ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago