होम / मीडिया फोरम / Zee समूह ने लॉन्च किया ये नया चैनल...
Zee समूह ने लॉन्च किया ये नया चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कार्यक्रम में पुनीत गोयनका ने कहा, ‘ZEEL 171 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है और यहां के करोड़ों लोगों का मनोरंजन कर रहा है। जर्मनी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर हमने वैश्विक टीवी मार्केट में अपी मौजूदगी दर्ज करा दी है।’
वहीं, अमित गोयनका ने कहा, ‘जर्मनी में Zee.One की लॉन्चिंग अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हमारी आगे बढ़ने की रणनीति का हिस्सा है। हम लोगों को भरपूर मनोरंजक सामग्री उपलब्ध कराकर जर्मनी के मार्केट में छा जाना चाहते हैं।’
फ्राइडराइक का कहना था कि नए चैनल की लॉन्चिंग से जर्मनी टीवी का परिदृश्य बदल जाएगा। हम अच्छी फिल्मों, बेहतरीन गाने और अन्य सामग्री से अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि जर्मन के मार्केट का विशेष ध्यान रखते हुए चैनल के टार्गेट ऑडियंस में 19 से 59 साल की महिलाएं शामिल होंगी। इसका अधिकांश कंटेंट जर्मन टेलिविजन पर दिखाया जाएगा और यह एचडी (HD) में ब्रॉडकास्ट होगा। शरद ऋतु की शुरुआत के साथ ही चैनल अपने शो फार्मेट जैसे मैगजीन शो आदि तैयार करना और दिखाना शुरू कर देगा। फिलहाल यह चैनल सैटेलाइट और केबल के द्वारा देखने को मिलेगा और यह जल्द ही जर्मन मार्केट में यह अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स