होम / मीडिया फोरम / विश्व पुस्तक मेले में उपकार प्रकाशन ने लॉन्च की स्टेशनरी की ये नई सीरीज...
विश्व पुस्तक मेले में उपकार प्रकाशन ने लॉन्च की स्टेशनरी की ये नई सीरीज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में प्रतिष्ठित उपकार प्रकाशन समूह ने गुरुवार को अपनी स्टेशनरी की नई श्रंखला लॉन्च की। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए समूह के अध्यक्ष
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में प्रतिष्ठित उपकार प्रकाशन समूह ने गुरुवार को अपनी स्टेशनरी की नई श्रंखला लॉन्च की।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए समूह के अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने बताया कि गहन शोध के बाद कंपनी ने कम से कम दामों में विश्वस्तरीय उत्पाद देने का एक प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि इस सीरीज के अन्तर्गत नोट बुक्स, रजिस्टर, स्क्रैप बुक और स्पाइरल नोट पैड्स आदि की नई विश्वस्तरीय रेंज उपलब्ध कराई गईं हैं।
जैन ने आगे कहा कि कई महीने की जी तोड़ मेहनत व रिसर्च द्वारा उपभोक्ताओं के मन के अनुरूप उत्पादों को विश्व पुस्तक मेले में उतारा गया है। उत्कृष्ट दर्जे के यह उत्पाद बहुत ही आई कैचिंग हैं व अपने आप में एक अभिनव प्रयोग हैं और पहली नजर में ही उपभोक्ताओं को बेहत पसंद आ रहे हैं। ताज व्हाइट की एक्सरसाइज नोट बुक्स को विशेष रूप से गोल कोने वाली बनाया गया है जो कि बच्चों के प्रयोग के लिए भी एकदम सुरक्षित है और भारतवर्ष में अपने आप में पहला और अनूठा उत्पाद है। साथ ही बहुविषय वाली नोट बुक्स में ऐसे अनूठे सैपरेटर दिए गए हैं जिन्हें छात्र अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार आगे पीछे कर सकते हैं।
उत्पादन प्रक्रिया और क्षमता के विषय में बताते हुए जैन ने कहा कि स्टेशनरी रेंज के लिए विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई हैं। नई तकनीक की प्रिन्टिग, बाइन्डिग और पैकिंग मशीनों की सहायता से उत्पादों को तैयार किया जा रहा है, जिसमें अधिकतम मशीने जर्मनी की बनी हुई हैं। प्रारम्भ से ही विशाल उत्पादन क्षमता होने से स्टेशनरी रेंज को पूरे देश में एक साथ उपलब्ध कराया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स