होम / मीडिया फोरम / दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक स्व. नरेन्द्र मोहन को कुछ इस तरह किया गया याद
दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक स्व. नरेन्द्र मोहन को कुछ इस तरह किया गया याद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार व लेखक संघ की ओर से 10 अक्टूबर को उत्तरी दिल्ली के बरवाला में दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक, लेखक, कवि और राज्यसभा सांसद रहे स्वर्गीय नरेन्द्र मोहन की 82 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार व लेखक संघ की ओर से 10 अक्टूबर को उत्तरी दिल्ली के बरवाला में दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक, लेखक, कवि और राज्यसभा सांसद रहे स्वर्गीय नरेन्द्र मोहन की 82 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स ने की।
इस मौके पर दयानंद वत्स ने उनके चित्र पर पुष्प-माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में वत्स ने कहा कि नरेन्द्र मोहन का व्यक्तित्व और कृतित्व महान कर्मयोगी का था। वह दूरदर्शी सोच रखते थे। हिंदी पत्रकारिता के प्रचार -प्रसार में उनका नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक लेखक के रूप मे उनकी चारों कृतियां ‘धर्म और सांप्रदायिकता’, ‘आज की राजनीति और भ्रष्टाचार’, ‘भारतीय संस्कृति’ और ‘हिंदुत्व कालजयी’ है। वे एक सहृदय कवि, हंसमुख और सौम्य व्यक्तित्व के धनी लेखक थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स