होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) में अपनी करीब 18 साल लंबी पारी को विराम दे दिया है। वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में अशोक सिंघल ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में उनका कहना था कि वह जल्द ही एक बड़े मीडिया संस्थान के साथ नई शुरुआत करने वाले हैं, जिसके बारे में वह बाद में बताएंगे।

हरियाणा के जींद के नरवाना इलाके के रहने वाले अशोक सिंघल को मीडिया में काम करने का करीब 33 साल का अनुभव है। उन्होंने ‘जनसत्ता’ अखबार से मीडिया में कदम रखा। उन दिनों ओम थानवी चंडीगढ़ में और प्रभाष जोशी दिल्ली में संपादक हुआ करते थे। बाद में अशोक सिंघल ‘राष्ट्रीय सहारा’ अख़बार से जुड़ गए। उसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और कुछ महीने ‘एनडीटीवी’ में रहे। फिर करीब 12 साल तक ‘जी न्यूज’ के साथ काम किया। उसके बाद ‘आजतक’ से जुड़े और अब यहां से अलविदा कह दिया है।

सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले अशोक सिंघल के बारे में मीडिया गलियारों में कहा जाता है कि वह हमेशा अपने काम को ही सबसे ऊपर रखते हैं और अपनी मेहनत के दम पर देश के करोड़ों दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। संसद और पीएमओ से जुड़ी हजारों खबरें ब्रेक करने वाले अशोक सिंघल आज भी टीवी न्यूज मीडिया के मैदान में सक्रिय और प्रभावशाली बने हुए हैं। करीब 30 साल के टीवी मीडिया करियर में अशोक सिंघल ने शायद ही कभी काम से दूरी बनाई हो। अब उन्होंने थोड़े समय का विराम लिया है और कुछ ही दिनों में वह किसी नए मंच के साथ अपनी अगली पारी की शुरुआत करेंगे।

समाचार4मीडिया की ओर से अशोक सिंघल को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम रूप से शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

6 minutes ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

31 minutes ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

2 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

7 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

7 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

2 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

1 hour ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

6 minutes ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

2 hours ago