होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के लिए क्या है TRP...जानें यहां...
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के लिए क्या है TRP...जानें यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 के सातवें एडिशन के विजेताओं की घोषणा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media Group) की ओर से ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स’ (IPRCCA) 2016 के सातवें एडिशन के विजेताओं की घोषणा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। इसमें देश की मशहूर पब्लिक रिलेशन कंपनी ‘Adfactors PR’ के चेयरमैन राजेश चतुर्वेदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ पत्रकार राजदीव सरदेसाई ने कहा, आजकल टेजिविजन का जमाना है और टेलिविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के लिए चैनल कई तरह के काम करते हैं। मेरा मानना है कि टीआरपी को ट्रस्ट और रेस्पेक्ट प्वाइंट (Trust & Respect point) के रूप में दोबारा से परिभाषित करने की जरूरत है। कई बार लोग ट्रस्ट को लोकप्रियता (Popularity) से जोड़कर देखते हैं लेकिन मेरा मानना है कि ये दोनों चीजें अलग-अलग हैं। ’
इस विडियो मैसेज में क्रेडिबिलिटी की जरूरत के बारे में बात करते हुए सरदेसाई ने पीआर एजेंसियों से कहा, ‘सबसे पहले अपने क्लाइंट का भरोसा जीतो’। उनका यह भी कहना था कि ब्रैंड बिल्डिंग रातोंरात तैयार नहीं हो जाती है बल्कि यह एक क्रमिक प्रगतिशील प्रक्रिया है जो धीरे-धीरे होती है। यदि आप सोचते हैं कि दबाव बनाकर रातोंरात ट्रस्ट अर्थात भरोसा तैयार किया जा सकता है तो मेरी नजर में यह असंभव है।’ इसके अलावा उन्होंने पीआर कंपनियों से यह भी कहा कि शॉर्टकट अपनाने वाली कंपनियां ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगी।
उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल के तरीके तलाशने होंगे। सिर्फ प्लेटफार्म से ही कुछ नहीं होता बल्कि आपका मैसेज सही होना चाहिए और उसमें वैल्यू होनी चाहिए इसके लिए आप सोशल मीडिया समेत कोई भी प्लेटफार्म अपना सकते हैं और धीरे-धीरे लोगों का आपके ऊपर ट्रस्ट बढ़ने लगेगा।
स
अपने विडियो मैसेज में सरदेसाई ने यह भी कहा कि पत्रकारिता को हमेशा अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। इसमें कभी भी गलत तथ्य तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करने चाहिए। सरदेसाई का कहना था, ‘मेरी नजर में यदि आप नॉलेज को सच्चाई से मिला देंगे तो आप अपने व्युअर्स और रीडर्स को सशक्त (empowered) बना सकेंगे। आजकल माना जाता है कि पत्रकार लगातार समझौता कर रहे हैं। हां, मैं मानता हूं कि पत्रकारों पर कई तरह का दबाव है। उन पर कॉरपोरेट, मालिकों और राजनीतिज्ञों का भी काफी दबाव रहता है लेकिन इस दबाव को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए और न्यूज रूम को सभी दबावों से मुक्त रखना चाहिए।’
सरदेसाई ने कहा, ‘पत्रकार के रूप में आपका काम मैसेज देना है और आज के समय में पत्रकारिता में भी इस पीआर मशीनरी का काफी इस्तेमाल होता है। पत्रकारिता में स्टोरी के दोनों पक्षों को जानने की जरूरत है और इसके लिए कभी-कभी आपको पीआर की सहायता की जरूरत पड़ती है।’ उन्होंने पत्रकारिता और पीआर इंडस्ट्री की इस बात को लेकर काफी सराहना भी की कि दोनों ने एक-दूसरे के विपरीत चलने के बजाय एक स्वस्थ और सामंजस्यूपर्ण (healthy and harmonious) रिश्ता बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवॉर्ड समारोह पीआर प्रोफेशल्स को प्रोत्साहित करते हैं।
आखिर में सरदेसाई ने इस आयोजन के लिए ‘exchange4media’ को बधाई देते हुए विजेताओं को मुबारकबाद भी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आज इस कार्यक्रम को जॉइन नहीं कर सका लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि पीआर इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ती जाएगी और इस कार्यक्रम के विजेता पीआर इंडस्ट्री को एक नई दिशा देंगे और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’
राजदीप सरदेसाई के इस पूरे विडियो को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक देख सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स