होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार की इस फोटो प्रदर्शनी में दिखेंगे देश-दुनिया के कई रंग...

महिला पत्रकार की इस फोटो प्रदर्शनी में दिखेंगे देश-दुनिया के कई रंग...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कैफे दी आर्ट में फोटोग्राफर, ट्रैवेल राइटर और ब्लॉगर डॉ. कायनात काजी की फोटो प्रदर्शनी ‘सबरंग’ का रविवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कैफे दी आर्ट में फोटोग्राफर, ट्रैवेल राइटर और ब्लॉगर डॉ. कायनात काजी की फोटो प्रदर्शनी ‘सबरंग’ का रविवार को उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ.सच्चिदानंद जोशी ने की। यह प्रदर्शनी 20 सितंबर, 2016 तक चलेगी।

प्रसिद्ध फोटोग्राफर और डीडी न्यूज के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर विजय क्रांति इस अवसर पर मुख्य अतिथि और वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने माने स्तंभकार अनंत विजय विशिष्ठ अतिथि थे।

एक पत्रकार के रूप में कायनात ‘द संडे इंडियन’ समेत कई मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि बाद में ट्रैक से हटकर फोटोग्राफी करने लग गईं और अब वे प्रोफेशनल फोटोग्राफर के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। ‘राहगिरी’ (rahagiri.com) नाम से उनका हिंदी का ट्रैवल फोटोग्राफी ब्लॉग है।

 डॉ. कायानत काजी एक सोलो फीमेल ट्रैवलर के रूप में महज तीन वर्षों में ही देश-विदेश में करीब 80 हजार किलोमीटर की दूरी नाप चुकी हैं। डॉ. काजी ने अपने भ्रमण के दौरान भारत की विविधता को करीब से देखा और महसूस किया कि इसकी संस्कृति के अनगिनत रंग हैं। अपनी फोटो प्रदर्शनी ‘सबरंग’ में डॉ. काज़ी ने इन्हीं रंगों को दिखाने की कोशिश की है। उनके पास प्रकृति, जीवन शैली, कला, संस्कृति, पुरातत्व, ऐतिहासिक धरोहर, ग्राम्य जीवन आदि विषयों पर फोटो का विशाल कलेक्शन है, जिनमें से कुछ तस्वीरें ‘सबरंग’ में दर्शायी गई हैं।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि कला एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को जोड़ती है। वह संस्कृतियों के समागम का माध्यम भी है। कलाकार को किसी सांचे में नहीं बंधा होना चाहिए। उसकी कला में वास्तविकता और समाज का सच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कायनात काजी की फोटो प्रदर्शनी में भारत की संस्कृति के बखूबी दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने भारतीय कारीगरी की परंपरा को जिस तरह से अपनी फोटो प्रदर्शनी में दर्शाया है, वह सराहनीय है।

जाने-माने फोटोग्राफर और डीडी न्यूज के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर विजय क्रांति ने डॉ. काजी की फोटोग्राफी की बारीकियों को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर किसी फोटोग्राफर का अपना एक दायरा होता है। चूंकि कायनात काजी ट्रैवलर हैं इसलिए उनकी फोटोग्राफी का दायरा और फलक विशाल है। यही वजह है कि उनकी फोटोग्राफी में विविधता भी बहुत है। कायनात की फोटोग्राफी में जीवन का हर रंग और हर पहलू मौजूद है। महिला हो या बच्चा, दुख हो या सुख, उत्सव हो या पंरपरा, गांव हो या शहर, दस्तकारी हो या कलाकारी, खानपान हो या जीवन शैली, सभी को उनके कैमरे ने बखूबी कैद किया है।

डॉ. काजी जितना अच्छा लिखती हैं, उतनी अच्छी फोटोग्राफी भी करती हैं। उनके पास विभिन्न विषयों पर करीब 25 हजार फोटो का कलेक्शन भी है। हिंदी साहित्य में पीएचडी कायनात एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। फोटोग्राफी और लेखन के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

कायनात की कई फोटो प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। वह एमए भी हैं, एमबीए भी हैं। उन्होंने मॉस कम्युनिकेशन की भी पढ़ाई की है और कई मीडिया संस्थानों में काम भी कर चुकी हैं। कॉलेज के दिनों में ही उनकी कई कहानियों का आकाशवाणी पर प्रसारण हो चुका है। जल्दी ही उनका कहानी संग्रह भी प्रकाशित होने वाला है। फिलहाल, वह शिव नाडर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर : रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

3 hours ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव : UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन : लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

3 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में जुटे राजनीति, अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली के होटल 'द ललित' में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव हुआ। इसमें राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा और समाज जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

3 hours ago


बड़ी खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

1 hour ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

51 minutes ago