होम / मीडिया फोरम / WEF : दुनियाभर की प्रभावशाली महिलाओं को एक मंच पर आने का मिलेगा मौका

WEF : दुनियाभर की प्रभावशाली महिलाओं को एक मंच पर आने का मिलेगा मौका

दुनियाभर की प्रभावशाली महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए हर साल होने वाला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

दुनियाभर की प्रभावशाली महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए हर साल होने वाला महिला आर्थिक फोरम (Women Economic Forum) 2018 एक बार फिर वापसी को तैयार है। 26 अप्रैल से एक मई तक दिल्‍ली के '  Vivanta ' होटल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नेचुरल हेल्‍थ और वेलनेस के क्षेत्र में ग्‍लोबल लग्‍जरी ब्रैंड ‘Bioayurveda’ और बिजनेस वर्ल्‍ड’ (BW Businessworld,) की पार्टनरशिप में होने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर की 2000 से ज्‍यादा प्रभावशाली महिलाएं शिरकत करेंगी।

विभिन्‍न क्षेत्रों की ये महिला लीडर्स और एंटरप्रिन्‍योर्स कार्यक्रम में अपनी सफलता की कहानी बताने के साथ ही अपने अनुभवों को भी साझा करेंगी। ‘The Economics of Goodness: Empowering Potential, Engineering Change’ थीम पर छह दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 300 से ज्‍यादा सेशन रखे जाएंगे।

ALL, WEF और  Bioayurveda की फाउंडर और ग्‍लोबल चेयरपर्सन डॉ. हरबीन अरोडा़ ने बताया, ‘महिलाओं के इस अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के आयोजन का पार्टनर बनने को लेकर हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

सभी के लिए बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए हम अपने मूल्‍यों को इस मंच पर साझा करते हैं और महिला नेतृत्‍व में विश्‍वास रखते हैं। हमारे सभी प्रॉडक्‍ट ऑर्गेनिक हैं और इनमें सिंथेटिक पदार्थों का इस्‍तेमाल नहीं किया गया है। लोगों को हम वही पुराना आयुर्वेद देना चाहते हैं। WEF का विजन है कि प्रत्‍येक महिला एक सफल बिजनेस वूमैन बने और हम उसकी इस सोच का समर्थन करते हैं। इसके अलावा प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ‘Businessworld’ के साथ एक बार फिर पार्टनरशिप को लेकर हम बहुत उत्‍साहित हैं।

वर्ष 2015 में नोबल शांति पुरस्‍कार विजेता 'Ms. Ouided Bouchamaoui ' के साथ ही यूएसए के प्रतिष्ठित कॉलेज 'Dartmouth' के प्रोफेसर और राजनीतिक विचारक Richard D'Aveni समेत कार्यक्रम में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों की प्रभावशाली महिलाएं भी शिरकत करेंगी।

इस बारे में बिजनेसवर्ल्ड’ (BusinessWorld) के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा ने कहा, 'अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के इस आयोजन का एक बार फिर हिस्‍सा बनने पर हम बहुत खुश हैं। हम प्रत्‍येक स्‍तर पर महिला सशक्‍तीकरण को सपोर्ट करते हैं। हमारा यह प्रयास कॉरपोरेट और बिजनेस के क्षेत्र में एक खास मुकाम बना रहा है।'

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

10 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

11 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

5 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago