होम / मीडिया फोरम / छवि के विपरीत NBT ने उठाया यह बड़ा कदम, हो रही सराहना...

छवि के विपरीत NBT ने उठाया यह बड़ा कदम, हो रही सराहना...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। हिन्‍दी अखबार ‘नवभारत टाइम्‍स’ (navbharattimes) ने अपनी तरह के अलग घटनाक्रम में 5 जनवरी 2017 को अपने संपादकीय पेज पर मैथिली लेखक श्‍याम दरिहरे का साक्षात्‍कार प्रकाशित किया है। वरिष्‍ठ पत्रकार प्रियरंजन झा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

हिन्‍दी अखबार ‘नवभारत टाइम्‍स’ (navbharattimes) ने अपनी तरह के अलग घटनाक्रम में 5 जनवरी 2017 को अपने संपादकीय पेज पर मैथिली लेखक श्‍याम दरिहरे का साक्षात्‍कार प्रकाशित किया है। वरिष्‍ठ पत्रकार प्रियरंजन झा ने इस इंटरव्‍यू में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार पाने से लेकर विभिन्‍न मु्द्दों पर श्‍याम दरिहरे से बातचीत की है और इसे हूबहू उसी भाषा यानी मैथिली भाषा में प्रकाशित भी किया गया है।

नवभारत टाइम्‍स जैसे अखबार का इस तरह का कदम काफी बड़ा और अचरज भरा निर्णय माना जा रहा है, क्‍योंकि अंग्रेजी शब्द का धड़ल्ले से इस्‍तेमाल करने को लेकर अब तक एनबीटी की काफी आलोचना होती रही है। ऐसे में एक क्षेत्रीय भाषा में इंटरव्यू कैरी करना काफी बड़ी बात है। सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में मैथिली भाषी लोग रहते हैं, जो एनबीटी के रीडर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एनबीटी ने अपने इन रीडर्स को लुभाने के लिए ही ऐसा किया है।

मैथिली भाषा में इस इंटरव्‍यू के छपने के बाद से यह फेसबुक और टि्वटर पर वायरल हो रहा है। इसे वाट्सएप पर भी खूब शेयर मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि रीडर्स ने एनबीटी की इस पहल को काफी सराहा है और यह अखबार लीक से हटने का साहस दिखाने में कामयाब रहा है।

पूरा इंटरव्यू पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर भी पढ़ सकते हैं:

http://epaper.navbharattimes.com/paper/12-13@13-05@01@2017-1001.html

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

10 hours ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

11 hours ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

11 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 day ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

15 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago