होम / मीडिया फोरम / पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की जांच हुई पूरी, पुलिस ने दायर किया आरोपपत्र

पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की जांच हुई पूरी, पुलिस ने दायर किया आरोपपत्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी समूह की पूर्व पत्रकार पूजा तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में हरियाणा पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है और 260 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। हरियाणा पुलिस के अनुसार आरोपपत्र में इंस्पेस्टर अमित व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जी समूह की पूर्व पत्रकार पूजा तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में हरियाणा पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है और 260 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

हरियाणा पुलिस के अनुसार आरोपपत्र में इंस्पेस्टर अमित वशिष्ठ पर पूजा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

प्रवक्ता ने बताया कि एसआईटी की टीम ने अपनी जांच में अंतिम समय की कॉल रिकॉर्डिंग, पूजा के दोस्तों से हुई बातचीत, मौका-ए-वारदात से एकत्र तथ्यों और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की राय को शामिल किया है।

इसमें पुलिस ने आरोपी डॉक्टर दंपति के खिलाफ कोई सबूत न मिलने की बात कही है। सहायक पुलिस आयुक्त आस्था मोदी के मुताबिक पुलिस की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों को परखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 2 मई को पत्रकार पूजा तिवारी ने सेक्टर-46 के सद्भावना अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिस समय पूजा ने आत्महत्या की उस समय उसके साथ उनकी दोस्त आमरीन और हरियाणा पुलिस के इन्स्पेक्टर अमित मौजूद थे।

गौरतलब है कि पत्रकार पूजा तिवारी की सदभावना अपार्टमेंट में ही पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी, लेकिन उसकी मौत अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है। हालांकि इसके बाद पुलिस ने पूजा के इंस्पेक्टर दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया था।

कौन थी पूजा तिवारी ?

पूजा तिवारी मूल रूप से इंदौर के रहने वाली थी। वह वेब पोर्टल डीएनए में पत्रकार के तौर पर काम करती थी। वह फरीदाबाद के सेक्टर-46 में सदभावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में रहने वाली उसकी दोस्त अमरीन के साथ रहा करती थी। वेब पोर्टल में उसे खोजी खबरें करने का काम दिया गया था। वह इसी काम को अंजाम दे रही थी।

पूजा ने किया था स्टिंग :

पूजा ने भ्रूण हत्या करने वाले कुछ डॉक्टरों का स्टिंग किया था लेकिन डॉक्टर ने पूजा तिवारी पर 2 लाख रुपए मांगने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा दिया, इसके बाद पुलिस उसे परेशान करने लगी। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है।

पूजा के खिलाफ मुकदमा:

वहीं खबरों में ये भी बात निकलकर सामने आई कि, लिंग, जांच और गर्भपात को लेकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन से पूजा कई डॉक्टर्स के लिए दुश्मन बन गई थी, जिसका बदला लेने के लिए डॉक्टरों ने मिलकर पूजा के खिलाफ जबरन वसूली और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद से पूजा काफी परेशान चल रही थी।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

20 hours ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

20 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

21 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

21 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में जुटे राजनीति, अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली के होटल 'द ललित' में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव हुआ। इसमें राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा और समाज जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

21 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

17 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

18 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

7 hours ago