होम / मीडिया फोरम / कांग्रेस में शामिल हुईं पत्रकार अप्सरा रेड्डी, मिला अहम पद

कांग्रेस में शामिल हुईं पत्रकार अप्सरा रेड्डी, मिला अहम पद

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी अब कांग्रेस में शामिल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी अब कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। वह ऐसी पहली ट्रांसजेंडर हैं, जो महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होंगी। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले की मूल निवासी अप्सरा रेड्डी की स्कूली पढ़ाई चेन्नई में हुई है। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने लंदन से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के साथ ही वहां के मीडिया संस्थानों में काम भी किया। वह कॉलेज के समय से सामाजिक कामों में सक्रिय हैं। पत्रकारिता के साथ उन्होंने ट्रांसजेंडर के अधिकारों के लिए भी काम किया है।

अप्सरा एआईएडीएमके की प्रवक्ता भी रहीं, लेकिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। वह बीजेपी में भी शामिल हुई थीं, लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

 

 


टैग्स कांग्रेस अप्सरा रेड्डी ट्रांसजेंडर
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

1 hour ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

4 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

19 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

20 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

2 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

2 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago