होम / मीडिया फोरम / ‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago
मार्केटिंग और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की प्रोफेशनल हिमिका गांगुली अब ‘BDO India’ से जुड़ गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर शेयर की है। हिमिका के अनुसार, उन्होंने यहां डायरेक्टर (मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस) के पद पर जॉइन किया है।
हिमिका को ब्रैंड मैनेजमेंट, इवेंट्स, स्ट्रैटेजिक एलायंस, सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशंस का काफी अनुभव है। उन्होंने B2B और B2C दोनों सेगमेंट में काम करते हुए मीडिया प्लानिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, पार्टनरशिप और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां निभाई हैं।
इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Network18 Media & Investments Limited) में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं। इसके अलावा वह CryptoWire, Times Network, FICCI और ISS A/S जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स