होम / मीडिया फोरम / AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में मीडिया और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए। इसी मंच से कली पुरी, जो इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ हैं, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

‘AI and Media: Opportunities, Responsible Pathways, and the Road Ahead’ सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि AI के लिए साफ नियम और गार्डरेल्स तय नहीं किए गए, तो यह पब्लिक डिस्कशन को गलत दिशा में ले जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि पत्रकारिता को AI मॉडल्स के लिए मुफ्त कच्चा माल नहीं माना जा सकता।

कली पुरी ने नौ अहम बिंदुओं का एक फ्रेमवर्क पेश किया। उनका कहना था कि पत्रकारिता लोकतंत्र की जवाबदेही का आधार है और इसे उचित सम्मान और मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता के कंटेंट की सही कीमत मिलना जरूरी है। यह भी पारदर्शी होना चाहिए कि AI सिस्टम खबरों का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं।”

उन्होंने जिन 9 बातों पर जोर दिया, उनमें शामिल हैं- पत्रकारिता के कंटेंट की सही कीमत, खबरों के इस्तेमाल में पारदर्शिता, स्रोत का स्पष्ट उल्लेख, पत्रकारिता को सार्वजनिक हित की सेवा मानना, समाज पर असर डालने वाली खबरों को प्रोत्साहन, AI की गलतियों या ‘हेलुसिनेशन’ पर सख्त सजा, पारंपरिक मीडिया और सोशल मीडिया के बीच इनाम और सजा में बराबरी, नागरिकों के ध्यान को एक सीमित और कीमती संसाधन मानना और बड़ी टेक कंपनियों से जवाबदेही की मांग।

कली पुरी ने कहा कि इंडिया टुडे जैसे न्यूज ब्रैंड सिर्फ खबरें नहीं देते, बल्कि जनमत को दिशा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में, जहां साक्षरता का स्तर अलग-अलग है, वहां जिम्मेदार और भरोसेमंद संस्थानों की भूमिका बहुत अहम है, न कि गुमनाम एल्गोरिद्म की।

उन्होंने यह भी कहा कि एक तरह का “डिजिटल कॉलोनियलिज्म” सामने आ रहा है, जहां बहुराष्ट्रीय टेक कंपनियां भारतीय पब्लिशर्स के साथ अलग रवैया अपनाती हैं। उनके मुताबिक भारतीय पत्रकार मैदान में जाकर समय, मेहनत और पैसा लगाकर रिपोर्टिंग करते हैं। ऐसे में उनके काम को बिना अनुमति या भुगतान के AI सारांश या इन्फ्लुएंसर्स द्वारा दोबारा पेश करना सही नहीं है।

कली पुरी ने साफ कहा कि जिन AI प्लेटफॉर्म्स को पत्रकारिता के कंटेंट से फायदा हो रहा है, उन्हें उसका भुगतान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि भारत को अपना संप्रभु AI इकोसिस्टम तैयार करना चाहिए, जो नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया हो।

उनका संदेश साफ था- AI का इस्तेमाल जरूर हो, लेकिन जिम्मेदारी, पारदर्शिता और पत्रकारिता के सम्मान के साथ।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

1 day ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

2 days ago

गूगल की वैश्विक चुनौती में 'Medical Dialogues' बना विजेता : भारत को मिली बड़ी पहचान

इसके जरिए समाचार संगठनों को अपने पाठकों से बेहतर जुड़ाव बनाने और अपनी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने का अवसर मिलता है।

3 days ago

मीडिया वर्कर्स के लिए श्रम कानून का 'सुरक्षा कवच', बदलेगी ‘बैकस्टेज’ वर्कर्स की दुनिया

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करने वाले लाखों प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ा और संरचनात्मक बदलाव लागू हो चुका है।

4 days ago

राहुल गांधी की मीडिया पर टिप्पणी से मचा बवाल, पत्रकार संगठनों ने की कड़ी निंदा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर पत्रकार संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

4 days ago


बड़ी खबरें

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 hour ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

2 hours ago

जल्द शुरू होगा ‘क्रिएट इन इंडिया’ मिशन, लाखों रोजगार पैदा करने की तैयारी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' (India AI Impact Summit) के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया।

2 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 hour ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 hour ago