होम / मीडिया फोरम / ‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे
‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे
नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 day ago
वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट्स के अनुसार, उन्होंने कल रात अंतिम सांस ली।
मधुसूदन आनंद कथाकार, संपादक और पत्रकारीय समुदाय में एक प्रतिष्ठित नाम थे। नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।
उन्होंने ‘नया ज्ञानोदय’ जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका का संपादन भी किया था और कुछ समय तक दैनिक जागरण दिल्ली के संपादक के तौर पर भी कार्य किया। उनके निधन की खबर से हिंदी मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके सहकर्मियों, लेखकों और मीडिया समुदाय ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
टैग्स